In
this article, we will share MP Board Class 4 Hindi Solutions Chapter 5 समय बड़ा अनमोल Pdf, These solutions are solved subject experts from
the latest edition books.
MP Board Class 4th Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 5 समय बड़ा अनमोल
अभ्यास
बोध प्रश्न
Samya Bada Anmol Class 4 Questions and Answers Q.1.
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
(क) ऐसी कौन सी वस्तु है जो सबसे अमूल्य है?
उत्तर - सबसे अनमोल वस्तु समय है।
(ख) महात्मा गांधी को भाषण देने साइकिल से क्यों जाना पड़ा?
उत्तर - क्योंकि तांगेवाला दूसरी सवारी लेकर चला गया।
(ग) समय की कीमत न जानने वाले व्यक्ति कैसे होते हैं?
उत्तर - जीवन में पिछड़ जाते हैं।
(घ) वाक्य पूरा कीजिए
(क)__रंक से राजा हो जाता है।
(ख)__राजा से रंक हो जाता है।
उत्तर - (क) समय को रखने वाला
(ख) और उपेक्षा करने वाला
भाषा अध्ययन
Samya Bada Anmol Question Answer Q.2.
1. निम्नलिखित शब्दों के शुद्ध उच्चारण कीजिए और अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए
प्रदर्शित, निवृत, भाँपकर, क्षणिक, ऋतु, आश्रमवासी
2. निम्नलिखित शब्दों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए
समय, सदुपयोग, सन्तोष, अद्भुत, अमूल्य
उत्तर –
समय - समय बड़ा बलवान है।
सदुपयोग - समय का सदुपयोग करना चाहिए।
सन्तोष - हमें कम में ही संतोष करना चाहिए।
अद्भुत - समय चक्र अद्भुत है।
अमूल्य - समय बड़ा अमूल्य है।
3. दिए गए उदाहरण के अनुसार लिंग परिवर्तन करते हुए वाक्यों को पुनः लिखिए
उदाहरणः नौकर सब्जी लाता है। – नौकरानी सब्जी लाती है।
1. राजा घूमने जाता है।
2. पुत्री बाजार जाती है।
3. पुजारी पूजा करता है।
4. गायिका गीत गाती है ।
उत्तर –
1. रानी घूमने जाती है।
2. पुत्र बाजार जाता है।
3. पुजारिन पूजा करती है।
4. गायक गीत गाता है।
4. नीचे लिखे गए शब्दों का अन्तर समझते हुए, उन्हें वाक्य में प्रयोग कीजिए
उदाहरण- बाग- बाँग
मेरे घर के पास एक बाग है।
मुर्गा सुबह बाँग देता है।
तागा - ताँगा
सास - साँस
पाव - पाँव
उत्तर –
तागा - तागा बहुत मेहनत से बनता है।
ताँगा - ताँगा घोड़ा गाड़ी होती है।
सास - हर बहु सास बनती है।
साँस - हम नाक और मुंह से साँस लेते है।
पाव - मैने बाजार से 1 पाव सेब खरीदे।
पाँव - मेरा पाँव में चोट लग गई।
5. 'कक्ष' शब्द लगाकर नए शब्द बनाइए -
भाषण – भाषण कक्ष
प्रार्थना — कक्ष —
सभा
शिक्षण
उत्तर -
प्रार्थनाकक्ष
सभाकक्ष
शिक्षणकक्ष
6. नीचे बनी तालिका में कुछ शब्द दिए हुए हैं। इनके सामने विलोम शब्द सही क्रम में नहीं है। उनकी सही जोड़ी बनाइए -
सुबह - सफेद
ठोस - अवनति
उदय - अहिंसा
रंक - तरल
काला - अस्त
उन्नति - राजा
हिंसा - शाम
उतर-
ठोस - तरल
उदय - अस्त
रंक - राजा
काला - सफेद
उन्नति - अवनति
हिंसा - अहिंसा
7. नीचे दी तालिका में निर्देशानुसार बहुवचन बनाइए
एकवचन – बहुवचन
लड़का लड़के
केला
ताला
बेटा
मुर्गा
नदी नदियाँ
पहेली
कहानी
थाली
नारी
उत्तर -
केला - केले
ताला - ताले
बेटा - बेटे
मुर्गा - मुर्गे
नदी - नदियाँ
पहेली - पहेलियां
कहानी - कहानियां
थाली - थालियां
नारी - नारियां
8. वाक्यांश के लिए उनके सामने एक शब्द लिखिए
(क) मन्दिर में पूजा करने वाला
(ख) चित्र बनाने वाला
(ग) गाँव में रहने वाला
(घ) काम जी चुराने वाला
(ड) जो जन्म से अंधा है
उत्तर –
(क) पुजारी
(ख) चित्रकारी
(ग) ग्रामीण
(घ) कामचोर
(ड) जन्मांध
9. निम्नलिखित शब्दों में से हिन्दी और उर्दू के शब्दों का चयन कर उन्हें पृथक-पृथक लिखें
प्रतिष्ठित, चेहरा, परेशान, अमूल्य, दंग, महत्व
हिन्दी — उर्दू
प्रतिष्ठित – चेहरा
अमूल्य – परेशान
महत्व – दंग
योग्यता विस्तार -
* अपना हर काम समय पर कीजिए और अपने मित्रों में इसकी चर्चा कीजिए ।
* समय की पाबन्दी से क्या लाभ हैं सूची बनाइए ।
* ऐसे आदर्श वाक्यों (कथनों) का संग्रह कीजिए जिनसे समय का महत्व ज्ञात होता है।