Type Here to Get Search Results !

Bihar board Class 6 Hamari Duniya Solutions Chapter 2 पृथ्वी एवं उसकी गतियाँ

Hello Students, Are You looking for Bihar Board Class 6 Geography Hamari Duniya Bhag 1 Book Solutions ? If yes then you are at the right place. In this article, we will share BSEB Board हमारी दुनिया : भाग – 1 कक्षा 6 Solution Chapter 2 पृथ्वी एवं उसकी गतियाँ Pdf, These solutions are solved subject experts from the latest edition books.

Bihar Board Class 6 Hamari Duniya Chapter 2 prithvi avam uski Gatiya Questions and Answers


अभ्यास : पाठ्यपुस्तक के प्रश्न एवं उत्तर
Bihar Board Class 6 Hamari Duniya Solution प्रश्न 1.
उचित विकल्प पर सही ✓ का निशान लगाइए :
(1) समदिवा रात्रि होते हैं :
(क) 22 जून-21 सितम्बर
(ख) 25 दिसम्बर
(ग) 21 मार्च-23 सितम्बर
(घ) ध्रुवों पर

(2) सबसे बड़ा दिन होता है :
(क) 21 जून
(ख) 22 जून
(ग) 25 दिसम्बर
(घ) 22 दिसम्बर

(3) पृथ्वी अपने अक्ष पर झुकी है :
(क) 32½° 
(ख) 33½°
(ग) 23°
(घ) 23½°

(4) शीतोष्ण कटिबंध में :
(क) बहुत गरमी पड़ती है
(ख) कम गरमी पड़ती है
(ग) बहुत बरसात होती है
(घ) अधिक ठंड एवं कम गरमी पड़ती है

(5) जहाँ सालों भर गरमी पड़ती है वह क्षेत्र कहलाता है :
(क) शीतोष्ण कटिबंध
(ख) उष्ण कटिबंध
(ग) ध्रुव
(घ) विषुवत रेखा पर

(6) पृथ्वी आकार में चंद्रमा से :
(क) छोटी है
(ख) बड़ी है
(ग) समान है
(घ) बहुत छोटी है

(7) चाँद पर पहुँचने वाले पहले व्यक्ति थे :
(क) राकेश शर्मा
(ख) यूरी गागरिन
(ग) तेन सिंह
(घ) नील आर्मस्ट्रांग
उत्तर : 1. (ग), 2. (क), 3. (घ), 4. (ख), 5. (ख), 6. (ख), 7. (घ)।

Hamari Duniya Class 6 Bihar Board Solution प्रश्न 2.
खाली जगहों को भरिए :
(1) उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा….. कहलाती है।
(2) पृथ्वी की….. गति के कारण दिन-रात होते हैं ।
(3) विषुवतीय प्रदेश में सूर्य की किरणें सालों भर……
पड़ती हैं ।
(4) पृथ्वी….. से …….की ओर घूमती है।
उत्तर – 1. अक्ष, 2. घूर्णन गति या दैनिक, 3. सीधी, 4. पश्चिम; पूरब ।

हमारी दुनिया कक्षा 6 solution प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें :
प्रश्न (1) ध्रुवों पर छह महीने लगातार दिन और रात क्यों होते है?
उत्तर – पृथ्वी अपने अक्ष पर 23½° झुकी हुई है । अतः ध्रुवों के निकट सूर्य की किरणें अत्यधिक तिरछी पड़ती हैं। यही कारण है कि उत्तरी ध्रुव पर सूर्य का प्रकाश लगातार 6 महीने पड़ता है तो यहाँ 6 महीने लगातार दिन रहता है। ठीक उसी समय दक्षिणी ध्रुव में अँधेरा होता है। यही कारण है कि दक्षिणी ध्रुव में लगातार 6 महीने रात होती है।

प्रश्न (2) दैनिक गति और वार्षिक गति में क्या अंतर है?
उत्तर - दैनिक गति के कारण पृथ्वी पर दिन और रात होते हैं, जबकि पृथ्वी की वार्षिक गति के कारण मौसम में बदलाव आता है और रात-दिन छोटे-बड़े होते हैं।


प्रश्न (3) 'अक्ष' किसे कहते हैं?
उत्तर- पृथ्वी का अक्ष वह काल्पनिक रेखा है जो उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों को मिलाती है और पृथ्वी के केन्द्र से गुजरती है। पृथ्वी अपने अक्ष पर 23½° झुकी हुई है।

प्रश्न (4) पृथ्वी किस दिशा में घूमती है ?
उत्तर - पृथ्वी पश्चिम से पूरब की ओर घूमती है।

प्रश्न (5) पृथ्वी के किस भाग में सबसे कम गर्मी पड़ती है और
क्यों ?
उत्तर – शीतोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में सबसे कम गर्मी पड़ती है, क्योंकि जैसे-जैसे हम उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र से उत्तर अथवा दक्षिण में बढ़ते हैं पृथ्वी की गोलाकार सतह के कारण सूर्य की किरणें तिरछी होती जाती हैं और बड़े हिस्से में फैल जाती हैं ।

प्रश्न (6) पृथ्वी पर कितने कटिबंध हैं? कटिबंधों में सूर्य के प्रकाश की क्या स्थिति होती है ?
उत्तर- पृथ्वी पर मुख्य रूप से तीन कटिबंध हैं:
1. शीत कटिबंध– सूर्य की किरणें अत्यधिक तिरछी पड़ती हैं।
2. उष्ण कटिबंध – सूर्य की किरणें लगभग हमेशा सीधी पड़ती हैं ।
3. शीतोष्ण कटिबंध – सूर्य की किरणें तिरछी हो जाती हैं और बड़े हिस्से में फैल जाती हैं ।

प्रश्न 4. पता कीजिए :
प्रश्न (i) विषुवत रेखा किन-किन देशों से होकर गुजरती है ?
उत्तर – विषुवत रेखा निम्नलिखित देशों से होकर गुजरती है :
1. कोलम्बिया, 2. केन्या, 3. इण्डोनेशिया, 4. ब्राजील, 5. सोमालिया, 6. मालदीव, 7. युगाण्डा, 8. कांगो गणराज्य, 9. कांगो लोकतांत्रिक, 10. इक्वेडोर, 11. किरीबाती, 12 साओ टोम और प्रिंसिप, 13 गैबन ।

प्रश्न (ii) शीत कटिबंध में स्थित कुछ देशों के नाम दें।
उत्तर—फिनलैण्ड, नार्वे, स्वीडेन, आइसलैंड, उत्तरी कनाडा, उत्तरी रूस आदि ।

प्रश्न (iii) शीतोष्ण कटिबंध में स्थित कुछ देशों के नाम बतावें।
उत्तर – स्पेन, पुर्तगाल, दक्षिण फ्रांस, इटली, यूनान, तुर्की, मोरक्को, जापान, अर्जेन्टीना, मंगोलिया, डेनमार्क, पोलैंड आदि ।

प्रश्न 5. दिए गए चित्र में सही स्थान पर कटिबंधों के नाम लिखिए।
उत्तर :

प्रश्न 6. क्रियाशीलन : चार्ट पेपर पर पृथ्वी का चित्र बनाकर उसमें विभिन्न ताप कटिबंध को अलग-अलग रंगों से दिखाकर कक्षा में प्रदर्शित कीजिए ।
संकेत : यह छात्रों को स्वयं करना है ।


प्रश्न 7. नीचे कुछ महादेशों और महासागरों के नाम छुपे हुए हैं, उनकी पहचान कीजिए और घेरिए ।

उत्तर : महादेश – (i) उत्तरी अमेरिका, (ii) दक्षिण अमेरिका, (iii) यूरोप, (iv) अफ्रीका, (v) एशिया, (vi) अंटार्कटिका, (vii) आस्ट्रेलिया ।

Top Post Ad

Below Post Ad

ads