In
this article, we will share MP Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 5 ईदगाह Pdf, These solutions are solved subject experts from
the latest edition books.
MP Board Class 5th Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 5 ईदगाह
अभ्यास
बोध प्रश्न
Eidgah Class 5 Questions and Answers Q.1.
निम्नांकित शब्दों के अर्थ पुस्तक में दिए शब्दकोश से खोजकर लिखिए
मनोहर
प्रदीम
सुहावना
कचोटना
विपन्नता
पृथक
प्रगल्भ
जब्त
उत्तर –
मनोहर - मन को हरने वाला
प्रदिप्त - जलता हुआ
सुहावना - सुखद
कचोटना - बुरा लगना
विपन्नता - गरीबी
पृथक - अलग
प्रगल्भ - चतुर
जब्त - कब्जा
Eidgah Question Answer Q.2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
(क) बच्चों को ईदगाह जाने की जल्दी क्यों पड़ी थी?
उत्तर- सभी लोगों को बहुत दिनों से ईद के दिन का इंतजार था और आज ईद आ गई इसलिए बच्चे को ईदगाह जाने की जल्दी पड़ी थी।
(ख) ईदगाह पर किस तरह का दृश्य था ?
उत्तर- ईदगाह के ऊपर इमली के घने वृक्षों की छाया है मुझे पक्का फर्श है जिस पर जाजिम बिछा हुआ है और रोजेदारों की पंक्तियां लगी हुई है।
(ग) मेले का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए?
उत्तर- मेले में तरह-तरह की दुकानों की कतार लगी हुई है खिलौने की दुकान मिठाइयों की दुकान बर्तनों की एवं अन्य और कहीं मदारी खेल करता नजर आता है तो कहीं जादूगर जादू मेले की छटा ही निराली होती है।
(घ) ईदगाह में कौन-कौन सी दुकानें सजी थीं?
उत्तर- ईदगाह में मिठाइयों की खिलौने की बर्तनों की दुकानों की कपड़ों की और तमाम तरह की दुकानें सजी थी।
(ङ) नूरे का वकील कैसा सजा था?
उत्तर- नूरे का वकील काला चंगा नीचे सफेद अचकन, अचकन के सामने की जेब में घड़ी सुनहरी जंजीर एक हाथ में कानून का पोथा लिए हुए नजर आ रहा था।
(च) हामिद ने ईंद के मेले से चिमटा ही क्यों खरीदा ?
उत्तर- हामिद ने सोचा कि दादी के पास चिमटा नहीं है तावे से रोटियां उतारने में तो हाथ जल जाता है अगर वह चिमटा ले जाकर दादी को ले दे तो वह बहुत प्रसन्न होगी।
(छ) हामिद के चिमटे को देखकर दादी नाराज क्यों हुई? क्या दादी की यह नाराजगी वास्तविक थी?
उत्तर- हामिद की दादी चिमटा देखकर इसलिए नाराज हुई क्योंकि उसने दोपहर तक कुछ खाया नहीं था बल्कि उन पैसों का चिमटा खरीद लाया दादी की नाराजगी वास्तविक नहीं थी वह मन ही मन हामिद को दुआएं दे रही थी
3. किसने कौन सा खिलौना खरीदा? सही जोड़ियाँ मिलाइए तथा खिलौने पर एक-एक वाक्य लिखिए ?
(क) मोहसिन – सिपाही
(ख) महमूद – भिश्ती
(ग) हामिद – वकील
(घ) नूरे – चिमटा
उत्तर –
(क) मोहसिन – भिश्ती
(ख) महमूद – सिपाही
(ग) हामिद – चिमटा
(घ) नूरे – वकील
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क)......के पूरे तीस रोजों के बाद ईद आई है।
(ख) लाखों सिर एक साथ...झुक जाते हैं।
(ग) मानो…..का एक सूत्र इन समस्त आत्माओं को एक लड़ी में पिरोए हुए हैं।
(घ) इस्लाम की निगाह में सब..... है।
(ङ) बुढ़िया का क्रोध तुरन्त…..में बदल गया।
उत्तर –
(क) रमजान
(ख) सजदा
(ग) भ्रातृत्व
(घ) एक
(ङ) प्रेम
भाषा अध्ययन
1. दिए गए शब्दों के हिन्दी समानार्थी शब्द चुनकर लिखिए
(स्वभाव, भाग्य, दृष्टि, समाचार, संसार, विचित्र, कुशल, उपवास)
रोजा, सलामत, निगाह, मिजाज
तक़दीर, ख़बर, जहान, अजीब
उत्तर –
रोजा- उपवास
सलामत- कुशल
निगाह- दृष्टि
मिजाज- स्वभाव
तक़दीर- भाग्य
ख़बर- समाचार
जहान- संसार
अजीब- विचित्र
2. निम्नलिखित मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए
मुहावरा — अर्थ — वाक्य प्रयोग
मुँह चुराना – नजर से बचना
उल्लू बनाना – मूर्ख बनाना
बाल बाँका न होना – नुकसान न पहुंचना
सुरलोक सिधारना – मृत्यु होना
गद्गद होना – प्रसन्न होना
उत्तर –
(i) गुरुजी को देखकर मोहित मोह चुराने लगा।
(ii) दुकानदार ने ग्राहक को उल्लू बना दिया।
(iii) इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद उसका बाल भी बांका नहीं हुआ।
(iv) कल समिति के दादाजी सुरलोक सिधार गए।
(v) बच्चे के अच्छे-अच्छे कार्य से माता-पिता का मन गदगद हो जाता है।
3. उदाहरण के अनुसार दिए गए शब्दों के बहुवचन बनाइए
खिलौना – खिलौने, खिलौनों
लड़का – लड़के, लड़को
औरत – औरतें, औरतों
पैसा – पैसे, पैसों