Type Here to Get Search Results !

MP Board Class 3 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 3 श्रवण कुमार

In this article, we will share MP Board Class 3 Hindi Solutions Chapter 3 श्रवण कुमार Pdf, These solutions are solved subject experts from the latest edition books.

MP Board Class 3rd Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 3 श्रवण कुमार

अभ्यास
बोध प्रश्न

Sarwan Kumar Class 3 Questions and Answers Q.1.  

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
(क) राजा दशरथ ने श्रवणकुमार को क्या समझ कर बाण मारा था ?
उत्तर- जानवर की आवाज समझ कर।

(ख) राजा दशरथ क्यों पछताए ?
उत्तर- अपनी भूल पर राजा दशरथ पछताए।

(ग) बाण लगने के बाद श्रवणकुमार ने राजा दशरथ से क्या कहा ?
उत्तर- मेरे माता-पिता नेत्रहीन है उन्हें प्यास लगी है कृपया उन्हें जल पिला दें।

(घ) श्रवणकुमार के माता-पिता ने राजा को क्या श्राप दिया ?
उत्तर- जिस प्रकार हम पुत्र वियोग में प्राण त्याग रहे हैं उसी तरह तुम भी पुत्र वियोग में अपने प्राण त्यागोगे।

(ङ) श्रवणकुमार का नाम आज भी आदर से क्यों लिया जाता है ? 
उत्तर- कि वे हमें माता-पिता की सच्ची सेवा करने की प्रेरणा देते हैं।

(च) श्रवणकुमार ने माता-पिता को तीर्थ यात्रा कराने के लिए क्या उपाय किया ?
उत्तर- उसने एक बहंगी बनाई बाकी के एक पलड़े में पिता को और दूसरे पलड़े में माता को बैठा कर तीर्थ यात्रा के लिए चल पड़ा।

Sarwan Kumar Question Answer Q.2. 

दिए गए शब्दों से खाली स्थान भरिए
(क) राजा दशरथ झुरमुट में…..थे। (खड़ा/खड़े)
(ख) बाण से घायल बालक छटपटा…..था। (रहा/रहे)
(ग) पास ही श्रवण के माता-पिता….हैं। (बैठा/बैठे)
(घ) दोनो वृद्ध नेत्रहीन…..। (थे / था )
(ङ) माता-पिता पुत्र वियोग में व्याकुल हो…..। (उठा/उठे)
उत्तर-
(क) खड़े
(ख) रहा
(ग) बैठे
(घ) थे
(ङ) उठे

3. सही विकल्प चुनिए
(क) श्रवणकुमार कहाँ के रहने वाले थे
(1) मथुरा (2) अयोध्या (3) उज्जैन (4) चित्रकूट
उत्तर- (2) अयोध्या

(ख) श्रवणकुमार के माता-पिता का नाम था
(1) दशरथ-कौशल्या (2) शान्तनु-भाग्यवती
(3) वासुदेव-देवकी (4) अर्जुन-सुभद्रा
उत्तर- (2) शान्तनु-भाग्यवती

(ग) श्रवणकुमार अपने माता-पिता को तीर्थ-यात्रा कराने ले गए
(1) बैलगाड़ी से (2) बहँगी (काँवर) से (3) जहाज से
(4) कार से
उत्तर – (2) बहँगी (काँवर) से

4. निम्नलिखित वाक्यों में से संज्ञा शब्द छाँटिए
(क) गोपाल बुद्धिमान विद्यार्थी है ।
(ख) सोहन विद्यालय जा रहा है ।
(ग) सीता अपनी माता जी के पास गई है ।
(घ) श्याम आजकल तुम क्या काम कर रहे हो ?
उत्तर – (क) गोपाल, विद्यार्थी
(ख) सोहन, विद्यालय
(ग) सीता, माता 
(घ) श्याम

भाषा अध्ययन
1. नीचे दिए गए वाक्यों में रेखांकित शब्दों के सही अर्थ चुनकर लिखिए
जैसे -
1. श्रवण कुमार की कीर्ति आज भी अमर है।
2. हमें ज्ञान की बातें श्रवण करना चाहिए ।
इन वाक्यों में श्रवण शब्द के दो अर्थ हैं ।
अ. श्रवण - व्यक्ति का नाम
ब. श्रवण - सुनना

1. हमें रात में जल्दी सोना चाहिए ।
2. आजकल सोना बहुत महँगा है।
अ. सोना – क्रिया 
ब. सोना – धातु 

1. दीपक जल उठे
2.आँखों में जल भर आया।
अ. जल – क्रिया
ब. जल – वस्तु

1. आज जाना जरुरी है, मगर मैं नहीं जा सकता।
2. मैने तालाब में मगर देखा ।
अ. मगर – परंतु 
ब. मगर – जीव

1. हिमालय उत्तर दिशा में है।
2. कक्षा में बच्चों ने पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दिया।
अ. उत्तर – दिशा 
ब. उत्तर – जवाब

यह भी जानिए
एक से अधिक अर्थ वाले शब्दों को अनेकार्थी शब्द कहते हैं ।
2. निम्नलिखित शब्दों का उच्चारण कीजिए और लिखिए -
दशरथ
नेत्रहीन
शब्द - वेधी
परमभक्त
तीर्थ यात्रा
प्रतीक्षा
श्रवणकुमार
श्राप

3. 'डब-डब' नदी से बर्तन में पानी भरते समय ये आवाज आई।
नीचे लिखे वाक्यों को ध्यान से पढ़िए, आपस में चर्चा कीजिए और लिखिए
(क) बहते पानी की आवाज जैसे - कल-कल, झर-झर
(ख) तेज हवा चलने की आवाजें
(ग) तेज वर्षा गिरने की आवाजें
(घ) ओले गिरने की आवाजें
(ङ) सूखे पत्तों पर चलने की आवाजें -
उत्तर –
(ख) तेज हवा चलने की आवाजें – साया साया
(ग) तेज वर्षा गिरने की आवाजें – झम झम 
(घ) ओले गिरने की आवाजें – टप टप 
(ङ) सूखे पत्तों पर चलने की आवाजें - चर चर 

4. पाठ में से संज्ञा शब्द चुनकर लिखिए -
व्यक्तियों के नाम
वस्तुओं के नाम
स्थानों के नाम
उत्तर –
व्यक्तियों के नाम - श्रवण, संतानु, दशरथ, भाग्यवती 
वस्तुओं के नाम - कांवर, धनुष, वाण 
स्थानों के नाम - अयोध्या 

योग्यता विस्तार
* 'मातृदेवो भव, पितृ देवो भव, आचार्य देवो भव' के आदर्श पर आधारित कहानी, कविता पुस्तकालय से खोजकर पढ़िए व कक्षा में सुनाइए ।
* राजा दशरथ के पुत्रों के नाम पता कीजिए |
* शब्द अन्त्याक्षरी खेलिए- जैसे -
राजा जामुन नदी दीपक कमल लड़की आदि ।

Top Post Ad

Below Post Ad

ads