Type Here to Get Search Results !

Bihar board Class 6 Atit se Vartman Chapter 6 जीवन के विभिन्न आयाम Solutions

Hello Students, Are You looking for Bihar Board Class 6 History Atit Se Vartman Bhag 1 Book Solutions ? If yes then you are at the right place. In this article, we will share BSEB Board अतीत से वर्तमान कक्षा 6 Solution Chapter 6 जीवन के विभिन्न आयाम Pdf, These solutions are solved subject experts from the latest edition books.

Bihar Board Class 6 Atit Se Vartman Chapter 6 Jeevan Ke Vibhin Aayam Questions and Answers

अभ्यास : पाठ्यपुस्तक के प्रश्न एवं उत्तर
आइए याद करें :
1. वस्तुनिष्ठ प्रश्न :
 
(क) वेदों की कुल संख्या कितनी हैं.
(i) 3
(ii) 4
(iii) 5
(iv) 8

(ख) पुरूषसूक्त किस वेद में है ?
(i) ऋग्वेद 
(ii) सामवेद 
(iii) यजुर्वेद 
(iv) अथर्ववेद

(ग) ऋग्वैदिक काल का प्रमुख व्यवसाय क्या था ?
(i) कृषि 
(ii) पशुपालन 
(iii) शिल्प
(iv) उद्योग

(घ) इनामगाँव किस राज्य में स्थित है ?
(i) बिहार 
(ii) उत्तरप्रदेश 
(iii) पंजाब
(iv) महाराष्ट्र
उत्तर – (क) → (ii), (ख)→(i), (ग)→(ii), (घ)→(iv).

2. खाली स्थान को भरें :
 
(क) आर्यों का विस्तार बिहार के….नदी तक था ।
(ख) सबसे प्राचीन वेद…है।
(ग) ऋग्वैदिक आर्य….अनाज पैदा करते थे ।
(घ) इनामगाँव….बस्ती है ।
(ङ) वैदिक कबीले के प्रधान को……कहा जाता था।
उत्तर – (क) गंडक, (ख) ऋग्वेद, (ग) जौ (यव), (घ) ताम्रपाषाण, (ङ) राजन् ।

3. अपने उत्तर 'हाँ' या 'नहीं' में दें :
 
(क) ऋग्वैदिक आर्य पशुपालन करते थे ।
(ख) आर्यों के जीवन में गाय एवं घोड़े का महत्त्वपूर्ण स्थान था ।
(ग) वैदिक क्षेत्र तमिलनाडु तक विस्तृत था ।
(घ) आर्य लोग नगरों में निवास करते थे ।
(ङ) इनामगाँव के लोग मृतकों को जला देते थे ।
उत्तर – (क) हाँ, (ख) हाँ, (ग) नहीं, (घ) नहीं, (ङ) नहीं ।

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखें :
 
(क) वेदों के नाम लिखें ।
उत्तर – वेद चार हैं— ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद तथा अथर्ववेद।

(ख) आर्य लोग भारत के किन-किन क्षेत्रों में निवास करते थे ?
उत्तर – वैदिक आर्य सप्तसैन्धव (पंजाब – भारत और पाकिस्तान के भाग) क्षेत्र में निवास करते थे । उत्तर वैदिक युग में आर्य लोग पूरे गंगा-यमुनादोआब क्षेत्र में बस गए । उनका निवास स्थल वर्तमान उत्तरी बिहार के गंडक नदी तक हो गया था ।

(ग) उत्तरवैदिक कालीन समाज का उल्लेख करें ।
उत्तर– उत्तरवैदिक कालीन समाज वर्ण व्यवस्था पर आधारित था । समाज में चार वर्ण—ब्राह्मण, राजन्य (क्षत्रिय), वैश्य और शूद्र थे। इन चारों वर्णों के कर्तव्य एवं अधिकार व्यवसाय के अनुसार निर्धारित थे। ब्राह्मणों का काम वेदों का अध्ययन अध्यापन और यज्ञ कराना, क्षत्रिय का काम युद्ध करना
और लोगों की रक्षा करना, वैश्य का काम कृषि, पशुपालन एवं व्यापार करना तथा शूद्रों का काम अन्य तीनों वर्णों की सेवा करना था। समाज में महिलाओं तथा शूद्रों को वेदों के अध्ययन का अधिकार नहीं था। इस काल में लोगों
का प्रमुख धंधा कृषि था ।

(घ) इनामगाँव के लोग मृतकों का अंतिम संस्कार किस प्रकार करते थे । प्रकाश डालें ।
उत्तर - इनामगाँव के लोगों का महत्वपूर्ण पहलू मृतकों को दफन करने का तरीका था। मृत व्यक्ति को मिट्टी के बने संदूक में रखकर मकान के आँगन में ही गाड़ दिया जाता था। मृतकों को दफनाने वाला मकान बहुत बड़ा और बस्ती के बीच में अवस्थित था । मृतकों के साथ संदूक में मिट्टी के बर्तन, खाने-पीने की वस्तुएँ भी रखी जाती थीं। किसी-किसी संदूक से खुदाई के दौरान औजार हथियार और गहने आदि भी मिले हैं।

5. आओ चर्चा करें:
 
1. आर्य जिन देवताओं की पूजा करते थे, उनकी सूची बनाएँ तथा यह बताएँ कि इनमें किन देवताओं की पूजा आजकल की जाती है?
उत्तर – आर्य देवताओं की सूची :
1. इन्द्र, 2. वरूण, 3. अदिती, 4. अग्नि, 5. सोम, 6. सूर्य, 7. वायु।
आजकल इनमें से सभी देवताओं की पूजा की जाती है। इसके अलावे गंगा, सभी नदियों, कुओं, वृक्षों (नीम, पीपल, बरगद ) और तुलसी के पौधों की भी पूजा होती है। स्थानानुसार विष्णु, शिव, शक्ति आदि की भी पूजा होती है।

2. ऋग्वैदिक आर्य खेती नहीं करते थे। इसके कारण बताएँ ।
उत्तर – ऋग्वेदिक आर्य खेती नहीं करते थे। इसका प्रमुख कारण यह है कि जिन क्षेत्रों में आर्यों की संस्कृति का विकास हुआ, वहाँ ऐसे लोगों की बस्तियाँ थीं जो पशुपालक थे। वे गाय को ही सर्वस्व मानते थे। पशुचारण के लिए लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ता था, अतः वे एक स्थान पर लम्बे समय तक स्थिर रह कर कृषि कार्य करना उनके लिए अनुपयुक्त था।

6. आओ करके देखें :
 
1. धार्मिक पुस्तकों की एक सूची बनायें तथा यह बतायें कि वे किस धर्म से संबंधित हैं ?
उत्तर – धार्मिक पुस्तकों की सूची :
1. श्रीमद्भाग्वद्गीता 
2. रामायण
3. महाभारत
4. ऋग्वेद
5. सामवेद
6. यजुर्वेद
7. अथर्ववेद
8. दुर्गाशप्तशती
9. बाइबिल
10. कुरान
11. जेंद अवेस्ता, आदि ।
इनमें कुरान-इस्लाम, बाइबिल - ईसाई, जेंद अवेस्ता - पारसी और शेष सभी हिन्दू धर्म से संबंधित हैं।

2. कुछ ऐसे शब्द लिखें जो दो भाषाओं में समान रूप से प्रयोग किये जाते हैं ।
उत्तर : लाठी – हिन्दी, अंग्रेजी
अखबार – हिन्दी, उर्दू ।
स्टेशन – हिन्दी, अंग्रेजी

7. बोध प्रश्न :
 
1. पुराने समय में विद्यार्थी किस पद्धति से शिक्षा प्राप्त करते थे ?
उत्तर – पुराने समय में विद्यार्थी गुरु आश्रम में रहकर शिक्षा प्राप्त करते थे। उन्हें आश्रम में 12 वर्षों तक रहना पड़ता था। आश्रम वनों में होते थे और ऋषि-मुनि शिष्यों को शिक्षा देते थे । शिक्षा मौखिक रूप से दी जाती थी यानी शिक्षार्थियों से वेदों के मूल पाठ को कंठस्थ करवाया जाता था।

2. आरुणि के आश्रम और आपकी पाठशाला में क्या अंतर देखते हैं ?
संकेत: छात्र स्वयं उत्तर दें ।

Top Post Ad

Below Post Ad

ads