Type Here to Get Search Results !

Bihar Board Class 7 Hindi Kisalya Solutions Chapter 9 वर्षा बहार

Bihar Board Class 7 Hindi Kisalya Solutions Chapter 9 वर्षा बहार Text Book Questions and Answers and Summary

Bihar Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 9 वर्षा बहार- मुकुटधर पाण्डेय

प्रश्न और अभ्यास : प्रश्नोत्तर
पाठ से :

Varsha Bahar Question Answer प्रश्न 1.

प्रस्तुत कविता के आधार पर वर्षा ऋतु का वर्णन कीजिए ।
उत्तर - ग्रीष्म के बाद वर्षा शुरू होती है। इस ऋतु के आते ही आकाश में काले-काले बादल उमड़ने-घुमड़ने लगते हैं । घनघोर घटा छा जाने से वातावरण में नयापन आ जाता है। बिजली चमकती है तो बादल गरजते हैं । जलाशय जल से आप्लावित हो जाते हैं । बादलों को देखकर वन में मोर पंख फैलाकर नाचते हैं। जल की फुहार पाकर गुलाब खिल जाते हैं। हंसों की कतार आकाश में उड़ते दिखाई पड़ती है तो किसान अपने खेतों में गीत गाते हुए फसल लगाते हैं। इस प्रकार प्रकृति में नया जीवन आ जाता है। धरती का कण-कण वर्षा जल पाकर खिल उठता है ।

 

Bihar Board Class 7 Hindi Book Solutions प्रश्न 2.

वर्षा ऋतु में बाग-बगीचों में आनंद क्यों छा जाता है ? 
उत्तर - वर्षा ऋतु में बाग-बगीचों में आनंद इसलिए छा जाता है क्योंकि वर्षा के कारण धरती में नमी आ जाती है और नमी पाकर पेड़-पौधों में हरियाली छा जाती है। वन में मोर नाचते दिखाई देते हैं तो खिले फूलों से बागों का सौंदर्य आकर्षक हो जाता है। इन्हीं विशेषताओं के कारण बाग-बगीचों में आनंद छा जाता है ।

Bihar Board Class 7 Hindi Book PDF प्रश्न 3.

निम्नलिखित पंक्तियों का अर्थ स्पष्ट कीजिए ।
(क) खिलता गुलाब कैसा, सौरभ उड़ा रहा है।
उत्तर- कवि कहता है कि वर्षा जल पाकर गुलाब खिल उठते हैं और इन खिले फूलों की सुगंध वातावरण को सुरभित बना देती है। तात्पर्य यह कि ग्रीष्मऋतु की प्रचंड गर्मी के कारण गुलाब के पौधे झुलस जाते हैं जो वर्षाऋतु का जल पाकर हरे-भरे हो जाते हैं और फूलों से लद जाते हैं।

(ख) गाते हैं गीत कैसे लेते किसान मनहर ।
उत्तर— कवि का कहना है कि वर्षाऋतु में ही खेतों में फसल बोई अथवा लगाई जाती है। जब वर्षा होती है तब किसान इस खुशी में गीत गाते हुए फसल लगाते हैं क्योंकि समृद्धि या खुशी का आधार वर्षां है। तात्पर्य यह कि खेती वर्षा पर निर्भर करती है।

पाठ से आगे:

Kislay class 7 solutions प्रश्न 1.

अपने अनुभव के आधार पर वर्षाऋतु का वर्णन कीजिए ।
उत्तर- ग्रीष्म के बाद वर्षाऋतु आती है। इस ऋतु का आगमन होते ही आकाश में काले-काले बादल छा जाते हैं। वर्षा के कारण ग्रीष्म जैसी गर्मी नहीं रहती है। वर्षा होने से धरती में नमी आ जाती है। वर्षों जल पाकर पेड़-पौधों में नई जान आ जाती है। जलाशय जलपूर्ण हो जाते हैं। बिजली की चमक चकाचौंध उत्पन्न कर देती है तो बादलों के गर्जन तर्जन से भय उत्पन्न हो जाता है। मेढक टरंटराने लगते हैं। वन में मोर पंख फैलाकर नाचने लगते हैं। किसान अपनी हरी-भरी फसलों को देखकर प्रसन्न होते हैं। लेकिन अधिक वर्षा होने पर बाढ़ आ जाती है। फसल बर्बाद हो जाती है। घर- द्वार तहस-नहस हो जाते है। प्रलय की स्थिति बन जाती है। अतः कह सकते हैं कि वर्षाऋतु वरदान एवं अभिशाप दोनों है ।
 

Bseb Class 7 Hindi Solutions प्रश्न 2.

ग्रीष्म ऋतु के बाद वर्षा ऋतु आती है। वर्षा ऋतु के आने पर आप कैसा महसूस करते हैं?
उत्तर- ग्रीष्मऋतु के बाद वर्षाऋतु के आते ही वातावरण में परिवर्तन आ जाता है। आकाश में बादल मँडराने लगते हैं। ग्रीष्म जैसी लपलपाती नहीं चलती है। वर्षा होने के कारण पेड़-पौधे हरे-भरे हो जाते हैं। हवा में ठण्डापन आ जाता है। किसान अपने खेतों में काम करते दिखाई देते हैं । 

प्रश्न 3. 
यहाँ कविता की प्रथम पंक्ति दी गई है। इसके आधार पर अन्य तीन पंक्तियों की रचना स्वयं कीजिए ।
उत्तर
बादल बरसे, नाचे मोर,
मेंढक मचा रहे हैं शोर ।
तालों में क्रीड़ा करते हैं जलचर,
गाते हैं गीत किसान मनहर ।

व्याकरण

प्रश्न 1. 
निम्नलिखित शब्दों के विलोम लिखिए । सुख, प्रसन्न, सुन्दर, ठण्डी
उत्तर:  सुख-दुःख, प्रसन्न — उदास, सुन्दर कुरूप, ठण्डी— गर्मी 

गतिविधि :

प्रश्न 1. 
वर्षा ऋतु में आपके घर एवं गाँव की स्थिति कैसी हो जाती है? 
उत्तर:  अपने अनुभवों के आधार पर लिखिए ।

प्रश्न 2.  
वर्षा ऋतु का एक सुन्दर चित्र बनाइए ।
संकेत : इन दोनों प्रश्नों का हल छात्रों को स्वयं करना

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग या घ) लिखिए:

1. वर्षा बहार के कवि
(क) अज्ञेय   (ग) मुकुटधर पाण्डेय
(ख) दिनकर  (घ) महादेवी वर्मा

2. प्रस्तुत पाठ में किस ऋतु का वर्णन है ?
(क) ग्रीष्म   
(ग) वसंत
(ख) शरद   (घ) वर्षां

3. आकाश में कतार बाँधे कौन उड़ता है ?
(क) कौआ  (ग) हंस
(ख) चील    
(घ) गीव

4. कौन-सा फूल सौरभ उड़ा रहा है ?
(क) गुलाब   (ग) चमेली  
(ख) बेला    (घ) कमल

5. जलाशयों में क्रीड़ा कर रहे हैं
(क) गाय    (ग) जलचर
(ख) भैंस    (घ) मनुष्य

6. आकाश की छटा कैसी है ?
(क) काला (ग) भयंकर
(ख) उजला  (घ) अनूठी

7. किसान का गीत कैसा है ?
(क) करुण   (ग) मादक
(ख) मनहर   (घ) उत्तेजक

8. सारे जगत् की  शोभा कवि किसे मानता है ?
(क) वसंत को  
(ख) वर्षा को
(ग) शरद् को   (घ) हेमन्त को

9. मालिनें किसे  देखकर गीत गाती हैं ?
(क) बाग को  (ग) हरे पत्ते को 
(ख) पेड़ को    (घ) कनेर को

10. किस ऋतु के  पहले वर्षाऋतु आती है ?
(क) ग्रीष्म के   (ख) शिशिर के 
(ग) वसंत के   (घ) शरद् के

उत्तर : 1. ( ग ),2. (घ), 3. (ग), 4. (क), 5. (ग), 6. (घ), 7. (ख), 8. (ख), 9. (क), 10.(घ)  

Top Post Ad

Below Post Ad

ads