Bihar Board Class 3 Paryavaran or Hum Solutions Chapter 9 पकायेंगे -खायेंगे Text Book Questions and Answers and Summary
Bihar Board Class 3 Paryavaran or Hum Solutions Chapter 9 पकायेंगे -खायेंगे
पर्यावरण और हम : भाग—1
पाठ-9
पकायेंगे -खायेंगे
पाठ का सारांश - हमलोग सभी जानते हैं कि खाना सभी के लिये आवश्यक होता है। खाने और पीने के बिना हमलोग जीवित नहीं रह पाएँगे। खाना पकाने का तरीका कई प्रकार का होता है। कुछ लोग रोटी को सेंककर खाते हैं तो कुछ लोग तलकर खाते हैं। कुछ लोग सब्जी को भूंजते समय ही नमक, हल्दी, मसाला डालते हैं। बहुत लोग नमक को बाद में डालते हैं। कुछ लोग सब्जी को उबालकर खाते हैं, तो कुछ लोग सब्जी को भुंजकर खाते हैं। खाना पकाने का तरीका सबका अलग-अलग होता है। सब लोग अपने-अपने पसन्द से पकाते और खाते हैं। खाना को कई प्रकार के बर्तनों में बनाया जाता है। जैसे- ताँबा, कुकर, तसली, डेकची, कड़ाही आदि का प्रयोग करते हैं। हमलोगों को खाना पकाने के लिए आग की आवश्यकता होती है। लकड़ी का चूल्हा, कोयला का चूल्हा, बिजली का चूल्हा (हिटर), गैस का चूल्हा आदि सामानों का इस्तेमाल करते हैं। कोई भी आदमी बिना आग के खाना नहीं पका सकता। ऐसा कोई भी ईंधन नहीं है जो दुनियाँ में खत्म हो जाएगा। जितना जरूरत हो उतना ही ईंधन को प्रयोग में लाना चाहिए । हमलोगों को आवश्यकतानुसार ईंधन का प्रयोग करना चाहिए । इस दुनियाँ में बहुत सारे वैज्ञानिक हैं। इन वैज्ञानिकों ने सौर ऊर्जा की खोज की जिससे सोलर कुकर बनाया गया। सोलर कुकर का प्रयोग खाना बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन यह प्रचलित नहीं है। वैज्ञानिक इस पर अध्ययन कर रहे हैं। इस कुकर का खाना बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसमें कई प्रकार के भोजन पकाये जाते हैं। इसमें का चावल पका हुआ बहुत ही अच्छा लगता है। हमलोग पकाये गये खाने को भी पसन्द करते हैं। पकाये गये भोजन को कभी भी वर्बाद नहीं करना चाहिए। इस प्रकार हमलोग कई तरीकों से पकाते और खाते हैं।
प्रश्न एवं उत्तर
पकायेंगे -खायेंगे Question Answer प्रश्न 1.
किस तरीके से कौन-सा खाना बनता है इसे तालिका के अनुसार लिखिए।
उत्तर-
पकाने का तरीका | खाने का सामान | ||
---|---|---|---|
भूनकर | सब्जी | भूंजिया | सेवई |
तलकर | पकौड | पूरी | कचौड़ |
उबालकर | चावल | खीर | डाल |
सेंककर | रोटी | पापड़ | पाव रोटी |
Bihar Board Class 3 Paryavaran Book Solutions प्रश्न 2.
क्या किसी अन्य तरीके से कुछ खाने का सामान पक सकता है ?
उत्तर- हाँ किसी अन्य तरीके से कुछ खाने का सामान पक सकता है।
Bihar Board Class 3 Paryavaran Aur Hum Chapter 9 Question Answer प्रश्न 3.
नीचे की वर्ग पहेली में कुछ बर्तनों के नाम छिपे हुए हैं जिनका उपयोग हमलोग खाना बनाने में करते हैं। इनके नाम ढूँढ़कर लिखिए।
उत्तर-
प्रेशर कूकर
झंझरा
छोलनी
लोटा
तसला
कड़ाही.
कलछुल
कठौती
पकायेंगे - खायेंगे Class 3 Question Answer प्रश्न 4.
हमारे घरों में खाना खाने के लिए अनेक बर्तनों का उपयोग किया जाता है। इनके नाम नीचे बनी तालिका में लिखिए।
उत्तर-
लोटा | स्टील की थाली | पीतल का लोटा |
---|---|---|
जग | बोतल | कांसे की थाली |
चम्मच | तश्तरी | पीतल की तश्तरी |
कप | काँटेदार चम्मच | केतली |
ग्लास | लोटनी | पीतल की लोटनी |
कटोरी | सीशे का ग्लास | प्लेट |
प्याली | पीतल की थाली | कटोरा |
ट्रे | टिफिन बॉक्स | ढकना |
Bihar Board Class 3 Paryavaran Book Solution प्रश्न 5.
खाना पकाने के लिए प्रायः हमें जलावन (ईंधन) की जरूरत पड़ती है। जलावन के लिए हमलोग किस चीज का उपयोग करते हैं ?
उत्तर-
लकड़ी | मिट्टी का तेल | धान की भूसी |
---|---|---|
गोइठ | गैस | सौर ऊर्जा |
कोयला | गोबर गैस | बिजली |
गुल | पुआल | सरसों की डंठल (उपले) |
प्रश्न 6. आगे दिए गए चित्र को देखिए उसमें कई तरह के चूल्हे और उनके जलावन ईंधन दिख रहे हैं। अलग-अलग तरह के चूल्हों में अलग-अलग तरह के जलावन (ईंधन) का उपयोग किया जाता है। क्या आप चित्र में दिखाये जलावन ( ईंधन) से उन चूल्हों के चित्र से मिलान कर सकते हैं जिनमें उनका उपयोग होता है।
उत्तर- खुद से करें।
प्रश्न 7. क्या सौर ऊर्जा से भोजन पकाया जा सकता है ?
उत्तर- हाँ सौर ऊर्जा से भोजन पकाया जा सकता है।
प्रश्न 8. क्या आपलोग जानते हैं कि हमारी दुनिया में ऐसा कोई ईंधन नहीं है जो कभी खत्म नहीं होगा। यह आवश्यक है कि हमलोग जलावन ईंधन का उपयोग के अनुसार करें । जलावन को बर्बाद करने से हमें बचना चाहिए। अगर दुनिया से जलावन ( ईंधन) खत्म हो जाए तो क्या होगा ? चर्चा कीजिए ।
उत्तर- छात्र शिक्षक की मदद से स्वयं करें।