Bihar Board Class 3 Paryavaran or Hum Solutions Chapter 3 जीव-जन्तुओं की दुनिया
Text Book Questions and Answers and Summary
Bseb Bihar Board Class 3 Paryavaran or Hum Solutions Chapter 3 जीव-जन्तुओं की दुनिया
Bihar Board Class 3 Paryavaran or Hum Path 3 जीव-जन्तुओं की दुनिया Text Book Question Answer
जीव-जन्तुओं की दुनिया Summary
पाठ का सारांश - पृथ्वी पर जीव-जन्तु का महत्व बहुत अधिक है। इसका भी अपना जीवन होता है। सभी जीव-जन्तु अपने-अपने स्थानों पर रहते हैं। कई जन्तु घर में पाले जाते हैं तो कई जन्तु जंगलों में अपना घर बनाकर रहते हैं। कई जन्तु पानी में भी रहते हैं और इसी प्रकार सभी जन्तु का अपना घर होता है। जीव-जन्तुओं से हमारा संसार भरा हुआ है, वैसी वस्तुएँ जो सजीव हो अर्थात् जो वस्तुएँ साँस लेती हैं, भोजन ग्रहण करती हैं जो एक स्थान से दूसरे स्थान तक जा सकती हैं तथा संतान उत्पन्न करने की क्षमता रखती हैं, जीव यानी सजीव वस्तुएँ कहलाती हैं। जो संतान की उत्पत्ति नहीं करते हैं, जो साँस नहीं लेते हैं, जो एक स्थान से दूसरे स्थान तक नहीं जा सकते हैं, वे निर्जीव कहलाते हैं। कुछ ऐसे जीव-जन्तु होते हैं, जो केवल फल, घास, पेड़-पौधे खाते हैं, उन्हें हमलोग शाकाहारी जीव कहते हैं। जैसे- गाय, बकरी, घोड़ा, बैल, बन्दर, भैंस, गधा, भेंड़ इत्यादि । जो जीव माँस के साथ फल, पेड़-पौधे को खाते हैं उसे हमलोग सर्वाहारी जीव कहते हैं और जो केवल माँस खाते हैं, उन्हें मांसाहारी जीव कहते हैं। मनुष्य सर्वाहारी जीव है, जबकि बाघ मांसाहारी जीव है। जैसे कि हमलोग जानते हैं कुछ जीव को मनुष्य पालते हैं, उसे पालतू जानवर कहते हैं। जैसे- गाय, घोड़ा, बैल, कुछ जीव पानी में रहते हैं जैसे-मछली, मेढ़क, कछुआ, साँप, आकाश में उड़ने वाले जीव को पक्षी कहते हैं। बिल में रहने वाले जीव चूहा, साँप हैं। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि हमारा संसार जीव-जन्तुओं का संसार है। जीव-जन्तुओं के अलग-अलग पैरों के आकारों तथा अलग-अलग रंगों से भरे हुए होते हैं। इस संसार में पशु-पक्षी की अवाज़ चारों तरफ गुंजती रहती है। तितली फूलों पर मंडराती रहती है। कोयल बागों में कु कु की आवाज से गुंजन करती है। तोता मनुष्य की आवाज में बोलता है। इसके आवाज बहुत मीठी होती है। शेर और बाघ जंगल का राजा कहलाता है। किसी दूसरे जानवर को देखना नहीं चाहता है। ये अपने खाने में छोटे-छोटे जानवर का उपयोग करते हैं। सब जानवर कुछ जन्तु पानी में रहते हैं जैसे साँप । साँप अपना भोजन में कीड़े-मकोड़े का उपयोग करते हैं। मगरमच्छ भी पानी में ही रहता है और यह बड़े जन्तुओं को खाते हैं। संसार में जीव-जन्तु हमारे लिए बहुत उपयोगी होता है। ये हमारे लिए लाभदायक होते हैं। हमलोगों को जीव-जन्तुओं को नष्ट नहीं करना चाहिए। जन्तुओं का भी अपना अपना घर होता है और एक-दूसरे पर निर्भर रहते हैं। इस प्रकार हमारे जीवन में जीव-जन्तु कभी आकार, रूप, रंग, खान-पान, रहन-सहन है।
प्रश्न एवं उत्तर
अब बताइए :
जीव-जन्तुओं की दुनिया Question Answer प्रश्न 1.
आप अपने आस-पास पाये जाने वाले जीव-जन्तुओं की सूची बनाइए। इसके अंतर्गत पशु-पक्षियों, कीड़े-मकोड़े, कीट-पतंगे सभी को शामिल कीजिए।
उत्तर-
गाय
बैल
भैंस
बकरी
तितली
तोता
कौआ
कबूतर
बगुला
मकड़ा
छिपकली
मक्खी
Bihar Board Class 3 Paryavaran or Hum Chapter 3 Solution प्रश्न 2.
आप तालाब किनारे जाकर देखिए कि वहाँ कौन-कौन से जीव-जन्तु हैं। उनके नाम लिखिए।
उत्तर-
मेढ़क
केंचुआ
केंकड़ा
बगुला
कछुआ
मछली
साँप
हंस
घोंघा
Paryavaran or Hum Class 3 Bihar Board प्रश्न 3.
आप आसपास के वृक्षों पर देखिए उन पर रहने वाले जीव-जन्तुओं के नाम लिखिए ।
उत्तर-
कौआ
कबूतर
गिद्ध
चिड़िया
तोता
बन्दर
कोयल
गिलहरी
साँप
Bseb Class 3 Paryavaran or Hum प्रश्न 4.
आप अपने घर के अन्दर और कमरों में पाये जाने वाले जीवों को देखिए और उनके नाम लिखिए।
उत्तर-
मच्छर
छिपकिली
खरगोश
तिलचट्टा
चूहा
मकड़ा
Bihar Board Class 3 Paryavaran or Hum Book Solutions प्रश्न 5.
( क ) यह मकड़ी का घर है। इसे ध्यान से देखिए और चर्चा कीजिए कि यह अपना घर कैसे बनाती है ?
उत्तर – छात्र शिक्षक की मदद से स्वयं करें ।
(ख) मकड़ी ऐसा घर क्यों बनाती है ?
उत्तर – मकड़ी ऐसा घर छोटे-छोटे जीवों को उलझाने के लिए बनाती है।
प्रश्न 6. आप इसमें रंग भरिए। बताइए कि आपने कौन-कौन से रंगों वाली तितलियाँ देखी हैं ?
उत्तर – तितलियों को देखकर मनचाहा रंग शिक्षक की मदद से भरिए। काला, उजला, पीला, नारंगी एवं भूरा ।
प्रश्न 7. बिन्दु 1 से 19 को मिलाइए और बनने वाली आकृति में रंग भरिए ।
उत्तर – शिक्षक की मदद से स्वयं करें ।
प्रश्न 8. आप अपने घर के आस-पास नजर दौड़ाइए और बताइए कि कौन-कौन से जानवर एवं पक्षी को हम पालते हैं ?
उत्तर-
गाय
बैल
खरगोश
तोता
बकरी
भैंस
कुत्ता
कबूतर
मुर्गा
प्रश्न 9. ऐसे जीवों का नाम लिखिए जिनकी पूँछ होती है।
उत्तर- बिल्ली
भैंस
कबूतर
बन्दर
गदहा
कुत्ता
बकरी
तोता
गाय
प्रश्न 10. ऐसे जीवों का नाम लिखिए, जो छेड़ने पर काटते हैं ?
उत्तर-
साँप
मच्छर
चमगादड़
बिच्छू
चूहा
तोता
कुत्ता
छिपकली
छुछुन्दर
प्रश्न 11. अभी तक आप बहुत सारे जीवों के बारे में जान चुके हैं। कौन-सा जीव किस तरह एक जगह से दूसरी जगह जाता है। लिखिए ।
उत्तर-
क्र.स. | चलकर | उड़कर | तैरकर | फुदककर | रेंगकर |
---|---|---|---|---|---|
1. | छिपकली | कौआ | सांप | मेढक | सांप |
2. | तेलचट्टा | कबूतर | मछली | टोड | छिपकली |
3. | गाय | गिद्ध | कछुआ | गिरगिट | भुआ |
4. | कुत्ता | बाज | हंस | गिलहरी | कांगोजर |
5. | चूहा | तोता | घड़ियाल | गोह | जोंक |
6. | बकरी | चील | घोंघा | टिड्डा | केंचुआ |
प्रश्न 12. हर जीव-जन्तु का भोजन अलग-अलग होता है। उनके भोजन के आधार पर उनके नाम लिखिए।
उत्तर- जो माँस खाते हैं
शेर
कुत्ता
बिल्ली
बाघ
चील
कौआ
जो मांस नहीं खाते हैं
गाय
हाथी
बकरी
बैल
हिरण
भैंस
प्रश्न 13. बताइए ऊपर के चित्रों में क्या-क्या हो रहा है ?
उत्तर- गाय घास खा रही है।
छिपकिली मक्खी खा रही है।
लड़की फल खा रही है।'
शेर माँस खा रहा है।
प्रश्न 14. जन्तुओं के नाम लिखिए।
(i) चार पैर वाले पाँच जानवर -
उत्तर- गाय, बैल, घोड़ा, भैंस, कुत्ता।
(ii) दो पैर वाले तीन जीव
उत्तर- तोता, कबूतर, कौआ।
(iii) बिना पैर वाले तीन जीव
उत्तर - साँप, केंचुआ, जोंक
(iv) जुगाली करने वाले चार
उत्तर – भैंस, गाय, ऊँट, बैल ।
(v) तीन ऐसे जीव जो जीभ से पानी पीते हैं
उत्तर – कुत्ता, बिल्ली, साँप ।
(vi) तीन ऐसे जीव जो अपनी जीभ से भोजन पकड़ते हैं
उत्तर – मेढ़क, छिपकिली, मछली ।
प्रश्न 15. इस वर्ग पहेली में नौ जीवों नाम छुपे हुए हैं। खोजिए और लिखिए।
उत्तर-
बकरी
हाथी
बंदर
गाय
खरगोश
सियार
गधा
शेर
खटमल
अब बताइए :
(i) इनमें सबसे बड़ा जीव कौन है ?
उत्तर - हाथी ।”
(ii) इनमें सबसे छोटा जीव कौन है ?
उत्तर- खटमल ।