Type Here to Get Search Results !

Bihar Board Class 3 Paryavaran or Hum Solutions Chapter 4 रंग-बिरंगे पंख

Bihar Board Class 3 Paryavaran or Hum Solutions Chapter 4 रंग-बिरंगे पंख Text Book Questions and Answers and Summary

Bihar Board Class 3 Paryavaran or Hum Solutions Chapter 4 रंग-बिरंगे पंख

पर्यावरण और हम : भाग—1 
पाठ- 4
रंग-बिरंगे पंख

रंग-बिरंगे पंख Summary  
पाठ का सारांश - इस कहानी में रंग-बिरंगे पंखों तथा पक्षियों का वर्णन किया गया है इसमें एक गौतम नाम का लड़का है। एक दिन गौतम नदी के किनारे अपने दोस्तों के साथ इधर-उधर टहल रहा था। तभी उसे अचानक एक पंख मिला जो किसी चिड़िया का था। पंख को हाथ में उठाकर सोचने लगा कि ये सुन्दर पंख किस चिड़िया का है। पंख कई तरह के थे कुछ काले कुछ सफेद को कुछ सुनहला। गौतम के दोस्तों ने पंखों को चुन लिया। इसमें एक दोस्त अहमद था। अहमद बोला इसे अपनी कक्षा में सजायेंगे तो मास्टर जी खुश होंगे। मोहन ने भी कहा- हाँ, यही ठीक होगा। गौतम का एक और दोस्त श्याम था। उसके मन में तरह-तरह की भावनाएँ उठ रही थीं कि चिड़ियाँ क्या खाती है, कहाँ रहती है, उसका घर कहाँ है ? राधिका इधर-उधर देख रही थी तो उसे पेड़ चिड़ियाँ का घोंसला नजर आया और भावुक हो अपने दोस्तों को दिखाती है। सभी दोस्त घोंसला को देखने लगते हैं। इतने में राकेश बोला, "मेरे घर के छप्पर में चिड़ियाँ गोरैया का घोंसला बनाकर रहती है। उसके दो बच्चे भी हैं। चिड़ियाँ अपने बच्चों को चोंच से खाना खिलाती है।" सभी दोस्त राकेश की बात ध्यान से सुन रहे थे कि उषा बोल उठी मेरे दादाजी रोज मिट्टी के बर्तन में छत पर पानी रखते हैं और छत पर दाना डालते हैं। चिड़ियाँ चींची, गुंटर गूँ करने लगती है। माँ छत पर जाने से मना करती है। कहती है कि आराम से चिड़ियाँ को खाने दो। इस प्रकार श्याम के मन में उठ रहे प्रश्न का उत्तर मिल गया। पक्षी अनेक प्रकार के होते हैं। जैसे किसी का शरीर लम्बा, किसी का छोटा, किसी का गोल होता है। पक्षियों के पंख अलग-अलग और सुन्दर होते हैं। कुछ पक्षी घोंसले बनाकर रहते हैं, कुछ पक्षी डाल पर रहते हैं। सभी पक्षी उड़ नहीं पाते हैं। पक्षी बहुत ही सुन्दर लगते हैं। लेकिन मोर ऐसा पक्षी है जिसका पंख सुन्दर होता है। पक्षी की आवाज़ भी अलग-अलग होती है। कुछ पक्षी शाकाहारी होता है और कुछ मांसाहारी होता है। सभी दोस्तों में यही सब बातों का चर्चा हो रही थी । पक्षी तिनके के घोंसला में रहता है। अहमद ने गौतम से पूछा कि पक्षी के बच्चे घोंसले में क्यों रहते हैं ? गौतम बोला क्योंकि उनके बच्चे बहुत ही नाजुक (कोमल) होते हैं। पक्षी बच्चे को उड़ने के लिए स्वयं सिखलाती है। बच्चे भी माँ के साथ साथ उड़ते हैं। इन बच्चों के पंख बहुत सुन्दर होते हैं। इस प्रकार सभी दोस्तों ने रंग-बिरंगे पंखों की चर्चा की है।

प्रश्न एवं उत्तर

रंग-बिरंगे पंख Question Answer प्रश्न 1. 
बताइए कि वहाँ किन-किन पक्षियों के पंख हो सकते हैं ?
उत्तर-(i) कौआ का पंख (ii) नीलकंड का पंख (iii) कबूतर का पंख (iv) गौरैय का पंख

Bihar Board Class 3 Paryavaran or Hum Chapter 4 Solutions प्रश्न 2. 
इन पंखों को पहचानिए और इन पक्षियों के बारे में जो जानते हैं, लिखिए।
उत्तर- कयूतर- यह दाना खाता है और दरबा में रहता है।

गोरैया—यह चावल, गेहूँ खाते हैं और पेड़ पर रहते हैं।

कौआ- — यह माँस खाता है और पेड़ पर रहता है ।

मोर- इसके पंख बहुत हीसुन्दर होते हैं ।

Paryavarn or Hum Class 3 Solution प्रश्न 3. 
पता कीजिए कि कौन-से पक्षी क्या-क्या खाते हैं और कहाँ रहते हैं ?
उत्तर-

क्र.म . पक्षी का नाम
क्या खाते हैं? कहाँ रहते हैं 
 1  गौरया  चावल  पेड़ पर
 2  तोता  चना  पिंजरा में 
 3  कबूतर  चावल  पेड़ पर 
 4  कौआ  अन्न  पेड़ पर 
 5  बतख  मछली  पानी में 
 6  बगुला  दाना  जमीन पर
 7  मुर्गा  दाना  डरबा में 
 8  मैना  दाना  पेड़ पर 
 9  नीलकंठ  दाना  पेड़ पर 
 10  बाज  मांस  पेड़ पर 
Bihar Board Class 3 Paryavaran or Hum Solution प्रश्न 4. 
बताइए कि पक्षी अपना घोंसला किन-किन चीजों से बनाते हैं ?
उत्तर
घास
पोवाल
तिनका
पटुआ
पत्ता
पतली रस्सी

Bihar Board Class 3 Paryavaran or Hum Chapter 4 Question Answer प्रश्न 5
क्या आपने कभी पक्षियों को दाना-पानी दिया है ?
उत्तर – हाँ, हमने पक्षियों को दाना-पानी दिया है। मिट्टी के बर्तन में पानी दिये और चावल का दानां छतों पर बिखेरकर पक्षियों को दिये हैं।

प्रश्न 6. आप अपने आसपास के पक्षियों को देखिए और पता कीजिए कि वे अपने बच्चों को दाना-पानी कैसे देते हैं ? आप शिक्षक और अपने बड़ों की मदद ले सकते हैं ?
उत्तर – पक्षी अपने बच्चों को दाना-पानी अपनी चोंच से देती है।

प्रश्न 7. आप पक्षियों जैसी आवाज़ निकालिए और इस तालिका को पूरा कीजिए ।
उत्तर -

पक्षियों के नाम बोलियां 
मुर्गा  कुकडू कू 
 गौरैया  चहचहाना 
 कोयल  कू कू 
 कौआ  काऊ काऊ 
 तोता  टांय – टांय 
 मोर  कुहकना
 बतख  के के
 कबूतर  गुटरगूं

प्रश्न 8. कुछ पक्षी आपके इलाके में दूर से आकर कुछ समय के लिए ठहरते हैं। अपने शिक्षक से पूछकर उनके नाम लिखिए ।
उत्तर – कुछ पक्षी हमारे इलाके में दूर से आकर कुछ समय के लिए ठहरते हैं। उनका नाम शाहिल है।

( क ) अपने दादाजी या गाँव के किसी बुजुर्ग से पुछकर पता लगाइए कि कौन-कौन से पक्षी उनके समय में बहुत अधिक थे लेकिन आजकल कम या नहीं दिखलाई पड़ते हैं ?
उत्तर
शाहिल
मोर
गिद्ध
बाज
मैना
बुलबुल

(ख) इसे पहचानिए तथा इसके संबंध में तीन-चार वाक्य लिखिए।
उत्तर – यह चील का चित्र है। यह एक मांसाहारी पक्षी है। यह अधिक ऊँचाई पर उड़ता हैं। यह जंगली इलाकों में अधिक नजर आता है। यह बहुत बड़ा पक्षी है ।

प्रश्न 9. इन चित्रों में रंग भरिए और इनके बारे में आप क्या जानते हैं, लिखिए।
उत्तर – (i) यह हरे रंग का बहुत ही सुन्दर पक्षी है। इसे मिर्च खाना बहुत पसंद है। यह कभी-कभी मनुष्यों की बोली का नकल करता है।
(ii) इसका रंग काला होता है। यह चावल खाना पसंद करता है। यह माँस खाना भी पसंद करता है।
(iii) यह पक्षी सफेद रंग का होता है। यह हमेशा तालाब के किनारे बैठता है। इसकी दृष्टि बहुत तेज होती है। यह मछली खाना पसंद करता है ।
(iv) यह पक्षी हमारे देश का राष्ट्रीय पक्षी है। इसका पंख देखने में काफी सुहावना लगता है। यह वर्षा ऋतु में अपने पंखों का फैलाकर नाचती है।

प्रश्न 10. आप चोंच के आधार पर पक्षी को पहचानिए और उनके नाम लिखिए ।
उत्तर
चील
तोता
बत्तख
उल्लू
गरुड़
कठखोदवा 

प्रश्न 11. आप विभिन्न तरह के पक्षियों के पंख इकट्ठा कीजिए और अपने शिक्षक की मदद से चार्ट पर चिपकाकर कक्षा में लटकाइए। पंखों के नीचे पक्षियों का नाम लिखिए ।
उत्तर- छात्र शिक्षक की मदद से स्वयं करें ।

Top Post Ad

Below Post Ad

ads