Type Here to Get Search Results !

MP Board Class 3 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 12 अमीर खुसरो की पहेलियां

In this article, we will share MP Board Class 3 Hindi Solutions Chapter 12 अमीर खुसरो की पहेलियां Pdf, These solutions are solved subject experts from the latest edition books.

MP Board Class 3rd Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 12 अमीर खुसरो की पहेलियां

अभ्यास
बोध प्रश्न
 

Amir Khusro Ki Paheliya Class 3 Questions and Answers Q.1.  

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
क. कौनसी चीज धूप में पैदा होती है पर छाँव में मर जाती हैं?
उत्तर - पसीना धूप में पैदा होता है पर छाँव में मर जाता है।

ख. चक्की के पाट की तुलना किससे की गई है ?
उत्तर - चक्की के पाट की तुलना एक ही मां के दो बालक से की गई है।

ग. बिना पंखों के कौन उड़ सकता है ?
उत्तर - बिना पंखों के पतंग उड़ सकती है।

घ. आसमान के बारे में क्या-क्या कहा गया है ?
उत्तर - आसमान के एक मोतियों से भरे उल्टे रखे हुए थाल के समान है। यह चारों ओर घूमता रहता है। परंतु इसका एक भी मोती अर्थात धारा नहीं गिरता है।

2. पहेलियों में से छाँटकर समान ध्वनि वाले शब्द लिखिए
मुरझाए - जाए
रंग
मीठा
नार
फिरे
पूत
भरा
सुन
उत्तर - 
मीठा – दीठा 
फिरे – गिरे
भरा – धरा
रंग – संग
नार – कार
पूत – सूत
सुन – बुन

भाषा अध्ययन
 
1. 'काजल' शब्द का पहला वर्ण हटाने पर शब्द बनता है 'जल' बीच का वर्ण हटाने पर शब्द बनता है 'काल' और अंत का वर्ण हटाने पर शब्द बनता है 'काज' । इसी प्रकार निम्नलिखित शब्दों के पहले, बीच के और अन्त के वर्ण हटाने पर बनने वाले शब्द लिखिए -
शब्द - पहला वर्ण - मध्य वर्ण - अन्तिम वर्ण
         हटाने पर हटाने पर हटाने पर
काजल - जल - काल - काज 
पावन - वन - पान - पाव 
साजन - जन - सान - साज 
सबल - बल - सल - सब

Amir Khusro Ki Paheli Question Answer Q.2. 

सही जोड़ी बनाइए और लिखिए -
ठाड़ा - छाया ठाड़ा खड़ा
पूत - नारी
औंधा - देखा
छाँव - खड़ा
दीठा - पुत्र
नार - उल्टा
उत्तर -
ठाड़ा - खड़ा  
पूत - पुत्र
औंधा - उल्टा
छाँव - छाया
दीठा - देखा
नार - नारी

3. पहेलियों में जिसकी जिससे समानता बताई गई हो उसे चुनकर लिखिए
आसमान , तारे ,चक्की के पाट
उत्तर - थाल, मोती , एक ही नारी के दो बालक

4. पाठ में आए संज्ञा शब्दों को छाँटकर लिखिए।
उत्तर - नार, बालक, खुसरो, पूत, सूत,थाल मोती आदि पाठ में आए हुए संज्ञा शब्द है।

(योग्यता विस्तार)
 
* अपने क्षेत्र में प्रचलित स्थानीय पहेलियों का संकलन कीजिए।
* बालसभा में 'पहेली-बूझो' प्रतियोगिता का आयोजन कीजिए।

Top Post Ad

Below Post Ad

ads