In
this article, we will share MP Board Class 4 Hindi Solutions Chapter 2 गुरुदेव Pdf, These solutions are solved subject experts from
the latest edition books.
MP Board Class 4th Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 2 गुरुदेव
अभ्यास
1. बोध प्रश्न
Gurudev Class 4 Questions and Answers Q.1.
नीचे लिखे प्रश्नों के चार-चार सम्भावित उत्तर दिए गए हैं। सही उत्तर पर सही का चिह्न ( ✓) लगाइए
(1) रवीन्द्रनाथ ठाकुर (टैगौर) का जन्म कहाँ हुआ था ?
(क) दिल्ली
(ख) कोलकाता (कलकत्ता)
(ग) कानपुर
(घ) इलाहाबाद
उत्तर - (ख) कोलकाता (कलकत्ता)
(2) बालक रवि ने अपनी पहली कविता किस उम्र में लिखी थी?
(क) 7 वर्ष
(ख) 15 वर्ष
(ग) 10 वर्ष
(घ) 12 वर्ष
उत्तर- (क) 7 वर्ष
(3) रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने अपना विद्यालय किस स्थान पर खोला था ?
(क) श्रीकान्त निकेतन
(ख) परमार्थ निकेतन
(ग) शान्ति निकेतन
(घ) प्रशान्त निकेतन
उत्तर- (ग) शान्ति निकेतन
(4) रवीन्द्रनाथ ठाकुर को गुरुदेव का सम्बोधन सबसे पहले किसने दिया था ?
(क) जवाहरलाल नेहरु
(ख) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(ग) महात्मा गांधी
(घ) सुभाष चन्द्र बोस
उत्तर- (ग) महात्मा गांधी
(5) रवीन्द्रनाथ ठाकुर उच्च शिक्षा प्राप्त करने किस देश में गए थे?
(क) पोलैण्ड
(ख) न्यूजीलैण्ड
(ग) हालैण्ड
(घ) इंग्लैण्ड
उत्तर- (घ) इंग्लैण्ड
Gurudev Question Answer Q.2.
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए
(क) रवीन्द्रनाथ को__पुस्तक पर नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (गीतांजलि,श्रद्धांजलि )
(ख) रवीन्द्रनाथ को__से बहुत प्यार था । (सम्पत्ति, प्रकृति)
(ग) रवीन्द्रनाथ को सभी सम्मानपूर्वक__कहकर पुकारते थे। (रवि, गुरुदेव )
(घ) गुरुदेव ने__संगीत की रचना की । ( रवीन्द्र, कवीन्द्र )
उत्तर -
(क) गीतांजलि
(ख) प्रकृति
(ग) गुरुदेव
(घ) रवीन्द्र
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए -
(क) रवीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर - 7 मई 1861 को कोलकाता में हुई।
(ख) रवीन्द्र को 'कोकिल कण्ठी' क्यों कहते थे?
उत्तर - क्योंकि वह बहुत अच्छा गाते थे।
(ग) देवेन्द्रनाथ जी अपने बेटे को कहाँ ले गए?
उत्तर - शांतिनिकेतन
(घ) शान्ति निकेतन विद्यालय की क्या विशेषता थी?
उत्तर - वहां का वातावरण शांत और स्वतंत्रता पूर्ण था।
(ड) गुरुदेव का कौन सा गीत 'राष्ट्रगान' बना ?
उत्तर - जन गण मन।
भाषा अध्ययन
1. नीचे कुछ वाक्यों को अलग-अलग भागों में लिखा गया है । उन्हें मिलाकर शुद्ध वाक्य लिखिए
(क) पर उन्हें गीतांजलि मिला नोबेल पुरस्कार
(ख) सभी रवीन्द्रनाथ बुलाते थे को बचपन में रवि कहकर
(ग) खोला उन्होंने शान्ति निकेतन में एक विद्यालय
(घ) उन्होंने चित्र आयु में साठ वर्ष की बनाना शुरू किया
शुद्ध वाक्य
1. गीतांजलि पर उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला।
2. सभी रवींद्नाथ को बचपन में रवि कहकर बुलाते थे।
3. उन्होंने शांतिनिकेतन में एक विद्यालय खोला।
4. 60 वर्ष की आयु में उन्होंने चित्र बनाना शुरू किया।
2 ‘मान–सम्मान’ दोनों युग्म शब्द हैं। इसी प्रकार साथ-साथ आने वाले कुछ शब्द नीचे लिखे हैं, उनको सही शब्द के साथ जोड़कर लिखिए।
कलाप काज भरा सज्जा खुशी दुलार
क्रिया
हरा
काम
हँसी
साज
प्यार
उत्तर –
क्रिया - कलाप
हरा - भरा
काम - काज
हँसी - खुशी
साज - सज्जा
प्यार - दुलार
3. नीचे लिखे शब्दों के विलोम (उल्टे अर्थ वाले) शब्द छाँट कर लिखिए।
उधर खोटा बुराई दुःख गोरा अचल
जैसे- इधर - उधर
खरा
अच्छाई
सुख
चल
काला
उत्तर –
खरा - खोटा
अच्छाई - बुराई
सुख - दुःख
चल - अचल
काला - गोरा
4. नीचे लिखे शब्दों के समानार्थी शब्द लिखिए
प्रेम
विद्यालय
आयु
पुत्र
उत्तर –
प्रेम - स्नेह, प्यार
विद्यालय - पाठशाला
आयु - उम्र
पुत्र - बेटा
योग्यता विस्तार
- गुरुदेव रवीन्द्रनाथ के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कीजिए ।
- गुरुदेव चित्रकथा के आधार पर रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जीवनी अपने शब्दों में लिखिए ।
- अन्य महापुरुषों की जीवनियाँ पढ़िए और उन पर कक्षा में चर्चा कीजिए ।
- नोबेल पुरस्कार प्राप्त भारतीयों की सूची बनाइए ।