Type Here to Get Search Results !

Madhya Pradesh Board Class 5 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 2 बुद्धि का फल

In this article, we will share MP Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 2 बुद्धि का फल Pdf, These solutions are solved subject experts from the latest edition books.

MP Board Class 5th Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 2 बुद्धि का फल

अभ्यास 
बोध प्रश्न
 

Bhudhi Ka Phal Class 5 Questions and Answers Q.1.  

निम्नलिखित शब्दों के अर्थ पुस्तक में दिए शब्दकोश से खोजकर लिखिए
दूत 
हुक्म
बंदोबस्त
भेंट कर देना-
चकरा जाना
उत्सुकता -
हाजिर -
तनिक -
उत्तर
दूत - समाचार पहुंचाने वाला 
हुक्म - आदेश 
बंदोबस्त - व्यवस्था 
भेंट कर देना- उपहार देना
चकरा जाना - आश्चर्यचकित 
उत्सुकता - जानने की इच्छा 
हाजिर -उपस्थित 
तनिक - थोड़ा

Bhudhi Ka Phal Question Answer Q.2. 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
(क) लंका के राजा का दूत अकबर के पास क्या लाने के लिए पहुँचा?
उत्तर - लंका के राजा का दूत अकबर के पास एक घड़ा भरकर बुद्धि लाने के लिए पहुँचा ।

(ख) अकबर बादशाह ने बीरबल को किस कार्य के लिए बुलाया?
उत्तर - अकबर बादशाह ने बीरबल को बुद्धि की व्यवस्था करने के लिए बुलाया ।


(ग) बीरबल ने बुद्धि का घड़ा कैसे तैयार किया?
उत्तर - बीरबल ने अपने नौकर से एक घड़ा लिया और कद्दू के फूल पर उल्टा रख दिया और 15 दिन बाद कद्दू का फल घड़े जितना हो गया इस प्रकार बीरबल ने बुद्धि का घड़ा तैयार किया।

(घ) बादशाह अकबर को क्या उत्सुकता हुई?
उत्तर - बादशाह अकबर को बुद्धि का घड़ा देखने की उत्सुकता हुई ।

(ङ) यदि बीरबल के स्थान पर आप होते तो क्या करते सोचिए और लिखिए ?
उत्तर - तो हम भी समस्या को सुलझाते ।

3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) लंका के दूत के आने पर बीरबल ने फौरन.....बजाई । (ताली/ डुगडुगी)
(ख) इसमें रखा गया बुद्धि का फल भी तभी प्रभावी साबित होगा जब इस बर्तन को कोई __ न पहुँचे। (हानि/लाभ)
(ग) जब बादशाह अकबर ने घड़े में झाँका तो पूरा का पूरा घड़ा__भरा पाया। (कद्दू के फल से/अमरूद के फल से )
(घ) इसे पाकर लंका के राजा को बुद्धिमान होने में__भी देर नहीं लगेगी। (तनिक/अधिक)
उत्तर–
(क) ताली
(ख) हानि
(ग) कद्दू के फल से
(घ) तनिक

भाषा अध्ययन
 
1. निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखकर, वाक्यों में प्रयोग कीजिए
पीठ ठोकना, मतिमारी जाना, मुँह माँगा, चकरा जाना, आँखें बिछाना, नौ दो ग्यारह होना।
उत्तर
पीठ ठोकना – शाबाशी देना
परीक्षा में पास होने पर पिता जी ने मेरी पीठ ठोकी।

मतिमारी जाना – बुद्धि कामना करना 
मेरी मति मारी गई जो मैंने यह काम किया।

मुँह माँगा – जितना चाहना उतना मांगना
अकबर ने बीरबल को मुंह मांगा पुरस्कार दिया।

चकरा जाना – बुद्धि भ्रमित हो जाना 
सवाल देख कर मेरा दिमाग चकरा गया।

आँखें बिछाना – प्रतीक्षा करना 
श्री राम के स्वागत में सभी ने आंखें बिछा दी।

नौ दो ग्यारह होना – भाग जाना 
पुलिस को देखकर चोर नौ दो ग्यारह हो गए।

2. निम्नलिखित शब्दों में से सही शब्द पर गोला लगाइए
(क) उतसुकता, उतसूकता, उत्सुकता, उत्सूकता
(ख) बुधिमान, बुद्धिमान, बुद्धीमान, बुद्धिमान ।
(ग) वादशाह, बादशाह, वादसाह, वादशहा।
(घ) प्रभावशाली, परभावशाली, प्रभाभशाली, पर्भावषाली ।
(ङ) आर्शीवाद, आर्शिवाद, आषीरवाद, आशीर्वाद ।
उत्तर
(क) उत्सुकता
(ख) बुद्धिमान
(ग) बादशाह
(घ) प्रभावशाली
(ङ) आशीर्वाद

3. स्तम्भ 'अ' में वाक्यांश तथा स्तम्भ 'ब' में वाक्यांश के लिए एक शब्द दिया है। इनकी सही जोड़ियाँ बनाइए
स्तम्भ 'अ' — स्तम्भ 'ब'
जिसका अधिक प्रभाव हो - सेवक
जिसके पास बुद्धि है - पुजारी
सेवा करने वाला - वाचाल
पूजा करने वाला - प्रभावशाली
जो बहुत अधिक बोलता है - बुद्धिमान
उत्तर
जिसका अधिक प्रभाव हो - प्रभावशाली
जिसके पास बुद्धि है - बुद्धिमान
सेवा करने वाला - सेवक
पूजा करने वाला - पुजारी
जो बहुत अधिक बोलता है - वाचाल

4. शब्दों को उचित क्रम में रखकर सार्थक वाक्य बनाइए
(अ) राजा का एक दूत दरबार में लंका के में पहुँचा अकबर के
– अकबर के दरबार में लंका के राजा का एक दूत पहुंचा।

(आ) बादशाह चकरा अकबर गए सुनकर दूत की बात।
– दूत की बात सुनकर बादशाह अकबर चकरा गए।

(इ) व्यवस्था की नौकर ने मिट्टी के घड़ों की।
– नौकर ने मिट्टी के घड़े को व्यवस्था की।

(ई) तुमने अपनी निभाई है कुशलता पूर्वक बड़ी जिम्मेदारी।
– तुमने अपनी जिम्मेदारी बड़ी कुशलता पूर्वक निभाई है।

निम्नलिखित शब्दों के तत्सम रूप छांटकर लिखिए
घड़ा, काम, मुंह, सूरज, आग, दिन, सांप, हाथ
घड़ा घट 
काम कर्म 
मुंह मुख 
सूरज सूर्य 
आग अग्नि 
दिन दिवस 
सांप सर्प
हाथ हस्त

Top Post Ad

Below Post Ad

ads