Type Here to Get Search Results !

Madhya Pradesh Board Class 5 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 1 पुष्प की अभिलाषा

In this article, we will share MP Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 1 पुष्प की अभिलाषा Pdf, These solutions are solved subject experts from the latest edition books.

MP Board Class 5th Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 1 पुष्प की अभिलाषा

अभ्यास

बोध प्रश्न:


Pushp ki Abhilasha Class 5 Questions and Answers Q.1.  

निम्नांकित शब्दों के अर्थ पुस्तक में दिए शब्दकोश से खोजकर लिखिए :-

सुरबाला

पथ

बिंध 

शीश

सम्राट

शव

इठलाना

उत्तर -

सुरबाला - देवकन्या 

पथ - रास्ता

बिंध - बंधना 

शीश - सिर 

सम्राट - राजा

शव - मृतक शरीर , लाश 

इठलाना - इतराना


Pushp ki Abhilasha Question Answer Q.2. 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए –

(क) देवों के सिर पर चढ़ने के बाद पुष्प के कौन से भाव व्यक्त होते हैं?

उत्तर-  देवों के सिर पर चढ़ने के बाद पुष्प अपने भाग्य पर इतराता हैं ।


(ख) पुष्प वनमाली से क्या कह रहा है ?

उत्तर-  पुष्प वनमाली से  कह रहा है की मुझे उस पथ पर फेंक देना जहां से वीर सिपाही गुजरने वाले हों ।


(ग) पुष्प अपनी राष्ट्रीय - भावना किस प्रकार व्यक्त करना चाहता है ?

उत्तर- पुष्प न तो सुरबला के गहनों में गूंथा जाना चाहता है न ही सम्राटो के शव पर चढ़ना चाहता है न ही वह देवों के सिर पर चढ़ना चाहता वह तो उस पथ पर जाना चाहता है जहां से वीर जवान गुजर रहे हों इससे उसकी राष्ट्र भावना व्यक्त होती है ।


(घ) पुष्प ने कहाँ-कहाँ नहीं चढ़ने की इच्छा व्यक्त की है ?

उत्तर- सम्राटो के शव पर और देवों के सिर पर ।


3. निम्नलिखित पंक्तियों को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए :–

मुझे तोड़ लेना वनमाली, उस पथ पर तुम देना फेंक ।

मातृभूमि पर शीश चढ़ाने, जिस पथ जाएँ वीर अनेक ॥


क) कविता के कवि का नाम लिखिए ?

उत्तर- माखनलाल चतुर्वेदी 


ख) यह कविता किस पाठ्यपुस्तक से ली गई है? उसका नाम लिखिए।

उत्तर- भाषा भारती कक्षा 4


ग) इस कविता के पाठ का नाम (शीर्षक) क्या हैं? लिखिए।

उत्तर- पुष्प की अभिलाषा 


घ) कविता की मुख्य भावना क्या है?

उत्तर- देशप्रेम, त्याग और बलिदान की भावना का विकास।


प्रश्न 4 आप पुष्प को कहाँ कहाँ ले जाना चाहते हैं ? पुष्प और स्थान को रेखा से मिलाइए ।

स्वागत

माला

मंदिर

सैनिकों का पथ

सम्राट शव 

मूर्ति

तस्वीर

नेता

वंदनवार

गुलदस्ता

रंगोली

माली की दुकान

उत्तर


भाषा अध्ययन

 

1. निम्नलिखित शब्दों के उच्चारण कीजिए और उन्हें वाक्यों में प्रयोग कीजिए

सुरबाला, सम्राट, भाग्य, मातृभूमि, गूँथना, शव।

सुरबाला - चाह नहीं में सुरबाला के गहनों में गूंथा जाऊं 

सम्राट - अशोक एक महान सम्राट थे।

भाग्य - उसका भाग्य बहुत अच्छा है।

मातृभूमि - हमें मातृभूमि की सेवा करनी चाहिए।

गूँथना - फूलों का माला में गूँथना चाहिए।

शव - पुष्प शव पर नहीं चढ़ना चाहता।


2. दिए गए शब्दों के पर्यायवाची शब्द चौखाने में से छाँटकर लिखिए –

नीर, धरती, वसुधा, सुमन, जलद, जल,

कुसुम, रवि, शशि, चन्द्रमा, दिनकर, मेघ

उत्तर

शब्द  पर्यायवाची शब्द

पानी - जल, नीर

पृथ्वी - धरती, वसुधा 

फूल - सुमन, कुसुम 

बादल - मेघ, जलद 

सूर्य - रवि, दिनकर

चन्द्र - शशि, चंद्रमा 



3. निम्नलिखित शब्दों के शुद्ध रूप लिखिए

समराट, मात्रभूमि, गूंथा, बनमानि, पँथ, सीस, शिर ।

उत्तर– 

सम्राट

मातृभूमि

गूंथा

वनमाली

पथ

शीश

सिर


4. निम्नलिखित में से संज्ञा और क्रिया शब्द छाँटकर अलग-अलग लिखिए

सुरबाला, पुष्प, चाहना, गूँथा, ललचाऊँ, हरि, देव, सिर, चढूँ, इठलाऊँ, वनमाली।

संज्ञा — क्रिया

सुरबाला  गूँथा

पुष्प    चाहना

हरि    इठलाऊँ

देव     चढूँ

सिर    ललचाऊँ

वनमाली।


योग्यता विस्तार


1. देश के लिए अपना जीवन न्यौछावर करने वाले वीरों की सूची  बनाइए।

2. त्याग और बलिदान की भावना से सम्बन्धित कविताएँ खोजकर कक्षा में सुनाइए ।

3. अपने आस-पास पाए जाने वाले फूलों की सूची बनाइए।

4. बालसभा में इस कविता का हाव-भाव के साथ वाचन कीजिए।

5. पुष्प पर आप कुछ पंक्तियाँ लिखिए।

Top Post Ad

Below Post Ad

ads