Type Here to Get Search Results !

Bihar Board Class 7 Hindi Kisalya Solutions Chapter 6 गंगा-स्तुति

Bihar Board Class 7 Hindi Kisalya Solutions Chapter 6 गंगा-स्तुति Text Book Questions and Answers and Summary

Bihar Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 6 गंगा-स्तुति -विद्यापति

प्रश्न और अभ्यास : प्रश्नोत्तर

पाठ से :

Ganga Stuti Question Answer प्रश्न 1.

'गंगा स्तुति' कविता के कवि कौन हैं ?

उत्तर – 'गंगा स्तुति' कविता के कवि मैथिल कोकिल विद्यापति हैं।


Bihar Board Class 7 Hindi Book Solutions प्रश्न 2.

गंगा के किनारे को छोड़ते समय कवि की आँखों से आँसू क्यों बह रहे थे ?

उत्तर – गंगा के किनारे को छोड़ते समय कवि की आँखों से आँसू इसलिए बह रहे थे, क्योंकि कवि ने एक महीने तक गंगा के अपार जलराशि के सौन्दर्य का अवलोकन किया था तथा उसके पवित्र जल को पीकर नया जीवन पाया था अर्थात् आनन्द रस की प्राप्ति से वंचित होने के कारण व्यथित

हो उठता है। इसीलिए कवि की आँखां में आँसू बहने लगते हैं।


Bihar Board Class 7 Hindi Book PDF प्रश्न 3.

कवि गंगा से किस अपराध की क्षमा माँगता है ?

उत्तर – कवि गंगा से अपनी धृष्टता के कारण क्षमा माँगता है। गंगा के निर्मल जल को कवि ने अपने पैर से स्पर्श कर दिया था। इसलिए कवि को ऐसा महसूस होता है कि ऐसा करके उसने महा अपराध किया है, क्योंकि गंगा के जल को अमृत तुल्य माना गया है । इसके जल के स्पर्श से व्यक्ति के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं तथा परमगति की प्राप्ति होती है। इसलिए इस पवित्र जल में पैर रखना सर्वथा अनुचित है।


Kislay class 7 solutions प्रश्न 4.

कविता की निम्नलिखित पंक्तियों को पूरा कीजिए ।

(क) कि करब जप-तप जोग धेयाने ।

जनम कृतारथ एकहि सनाने ।

(ख) भनई विद्यापति समदओं तोही,

अंतकाल जनु बिसरहु मोही ।


पाठ से आगे :

Bseb Class 7 Hindi Solutions प्रश्न 1.

इस पाठ का शीर्षक 'गंगा-स्तुति' रखा गया है। क्या आप इस शीर्षक से सहमत हैं? यदि हाँ तो क्यों और नहीं तो क्यों ?

उत्तर – प्रस्तुत पाठ का शीर्षक 'गंगा-स्तुति' सर्वथा उचित है, क्योंकि कवि विद्यापति का उद्देश्य गंगा के महत्त्व को प्रतिपादित करना है। गंगा का वर्णन वेदों ने भी किया है । इसके जल को अति पवित्र माना जाता है। हिन्दू अपने हर धार्मिक कार्यों में इस जल का उपयोग करते हैं। इसे देवनदी कहा जाता है। गंगा को लोग माँ कहकर पुकारते हैं। ऐसी स्थिति में कवि गंगा की स्तुति करता है तो धार्मिक मान्यताओं को स्वीकार करता है । अतः गंगास्तुति' शीर्षक सही है।


प्रश्न 2. गंगा के अतिरिक्त अन्य नदियाँ भी हमारे जीवन के लिए उपयोगी हैं। इन नदियों का हमारे दैनिक जीवन में क्या महत्त्व है, उल्लेख कीजिए ।

उत्तर – भारत नदियों का देश है। यह हमारे लिए अति उपयोगी हैं। नदियाँ जलमार्ग के साधन के साथ-साथ सिंचाई के मुख्य हैं। नहर निकालकर खेतों की सिंचाई की जाती है तथा डैम (बाँध) बनाकर बिजली उत्पादन में सहयोगी बनता है। अतः हमारे दैनिक जीवन में नदियों का महत्त्व है।


प्रश्न 1. निम्नलिखित शब्दों के पर्याय लिखिए ।

उत्तर :

(क) पाओल - पाया

(ख) छोड़इत - छोड़ते हुए

(ग) समदओं - प्रार्थना

(घ) सनाने - नहाने

(ङ) पाय - पैर


गतिविधि :

प्रश्न 1. गंगा के किनारे का किसी एक प्राकृतिक दृश् चित्रण कीजिए ।

प्रश्न 2. गंगा के किनारे बसे शहरों की सूची बनाइए । इन शहरों में स्थित कल-कारखानों से गंगा नदी पर किस प्रकार का दुष्प्रभाव पड़ता। इस पर अपने सहपाठियों से चर्चा कीजिए एवं लिखिए ।

उत्तर- संकेत : इस खंड के प्रश्नों का उत्तर छात्र स्वयं दें ।


वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर का संकेताक्षर (क, ख, ग या घ) लिखिए :

1. 'गंगा स्तुति' के कवि हैं :

(क) सूरदास

(ख) तुलसीदास

(ग) नरोत्तम दास

(घ) विद्यापति


2. 'गंगा स्तुति' में स्तुति की गई है :

(क) नर्मदा

(ख) सतलजं

(ग) कोसी

(घ) गंगा


3. किनकी आँखों से जल बहता है ?

(क) तीरवासी की

(ख) स्नानार्थी की

(ग) कवि की

(घ) संतों की


4. कवि किससे क्षमा माँगता है ?

(क) भगवान से 

(ख) साधु से

(ग) गंगा से

(घ) कमला से


5. कवि ने कौन-सा अपराध किया ?.

(क) जल में पैखाना करने का

(ख) जल में थूकने का

(ग) जल से भोजन बनाने का

(घ) ज़ल में पैर रखने का


6. प्रस्तुत पाठ किस भाषा में रचित है ?

(क) मैथिली

(ख) मगही 

(ग) भोजपुरी

(घ) संथाली


7. 'भनई' शब्द का अर्थ हैं :

(क) कहना

(ख) भनभनाना

(ग) भले ही

(घ) रोना


8. 'स्तुति' का अर्थ होता है :

(क) गीत

(ख) प्रार्थना

(ग) दुःख प्रकट करना

(घ) रोना


9. विद्यापति थे

(क) संत

(ख) गृहस्थ

(ग) भक्त

(घ) राजनीतिक


10. कवि को गंगा के किनारे क्या मिला ?

(क) धन

(ख) सम्मान

(ग) दुःख

(घ) आनन्द

उत्तर : 1. (घ), 2. (घ), 3. (ग), 4. (ग), 5. (घ), 6. (क), 7. (क), 8. (ख), 9. (ग), 10. (घ)।

Top Post Ad

Below Post Ad

ads