Type Here to Get Search Results !

Bihar Board Class 3 Hindi Solutions Chapter 16 गंगा नदी

Bihar Board Class 3 Hindi Book Solutions Kopal Bhag 1 Chapter 16 गंगा नदी Text Book Questions and Answers and Summary

Bseb Bihar Board Class 3 Hindi Solutions गंगा नदी

प्रश्नोत्तर

1. अपने बारे में बताइए


Ganga Nadi Question Answer प्रश्न (क) 

नदी में स्नान करने में आपको कैसा लगता है ?

उत्तर- नदी में स्नान करने से मन प्रसन्न हो जाता है।


(ख) आपको गन्दे पानी में स्नान करना अच्छा लगता है या साफ पानी में ?

उत्तर- हमें साफ पानी में स्नान करना अच्छा लगता है।


(ग) लोग किसी नदी या तालाब के जल को किस-किस तरह से गंदा करते हैं? क्या यह ठीक है ?

उत्तर- लोग नंदी या तालाब में सांबुन लगाकर नहाते हैं, गंदे कपड़ों को उसमें साफ करते हैं। अथवा अपने जानवरों को नदी तालाब में स्नान कराते हैं। कुछ लोग गंदी चीजें भी डाल देते हैं। नाले का पानी नदी या तालाब में गिराते हैं जल गंदा हो जाता है जो ठीक नहीं है।


2. अपनी समझ से बताइए


( क ) गंगा की पूजा क्यों की जाती है ?

उत्तर – गंगा अत्यन्त पवित्र माता के समान मानी जाती है। इसलिए हमलोगों के द्वारा पूजित होती है ।


Bihar Board Class 3 Hindi Book Solutions प्रश्न (ख) 

हिमालय को रजत मुकुट क्यों कहा गया है ?

उत्तर – हिमालय भारत के उत्तर (ऊपर) में स्थित है। हिमालय चाँदी की तरह सफेद चमकता दिखाई पड़ता है। अतः हिमालय को भारत माता के ललाट का रजत मुकुट कहा गया है।


(ग) गंगा नदी को देव नदी क्यों कहा गया है ?

उत्तर – माना जाता है कि गंगा देवलोक में बहती थी इसलिए यह देव नदी कहलाती है।


(घ ) गंगा नदी का पानी किस तरह से गंदा होता है ?

उत्तर- गंगा नदी में शहरों का गंदा पानी और कचरा गिराया जाता है जिससे गंगा का पानी गंदा होता है।


3. पाठ से बताइए


( क ) गंगा नदी कैसे बनी ?

उत्तर - हिमालय का बर्फ पिघल- पिघलकर पानी बनकर गंगा नदी बन गई।

 

( ख ) गंगा नदी को साफ रखने के लिए क्या-क्या करना होगा ?

उत्तर – गंगा नदी को साफ रखने के लिए गंगा को प्रदूषण से मुक्त करना होगा। गंगा में गिरते गंदे पानी को रोकना होगा तथा कल-कारखाने के कचरों से गंगा को मुक्त करना होगा ।


4. इनसे क्या समझे ?


( क ) हुई पूज्य, पूजा जग सारा ।

उत्तर – गंगा दुर्गम रास्तों से बहकर आगे बढ़ी है। इसलिए लोगों से पूजित हुई है। गंगा की पूजा सारा संसार करता है।


(ख) पतित पावनी देवनदी यह ।

उत्तर- गंगा अपवित्र को पवित्र करने वाली देव नदी है।


(ग) क्रुद्ध हो रही गंगा मैया ।

उत्तर – क्रुद्ध हो रही गंगा मैया - गंगा को लोग गंदा कर रहे हैं जिससे गंगा मैया गुस्सा हो रही है। अल्प जल होना गंगा का गुसाना ही है।


5. मुझसे क्या समझे ?


उत्तर-

(क) पूज्य = पूजनीय

(ख) रजत =चाँदी ।

(ग) अनुपम = अनोखा ।

(घ) शृंगार = सजावट।

(ङ) मिसाल = उदाहरण।

(च)अवरुद्ध = रूकना ।


6. मुझे सजाकर सही शब्द बनाइए

 

(क) मा हिय ल = उत्तर – हिमालय

(ख) दी व देन = उत्तर – देव नदी

(ग) चा ह पन = उत्तर- पहचान


7. और भी कई नदियाँ हैं, बताइए जिनके नाम आप जानते हैं

 

दामोदर नदी

यमुना नदी

कोसी नदी

गंडक नदी


8. गंगा से कई व्यक्ति या स्थान के नाम बने हैं, लिखें, जिन्हें आप जानते हैं

 

उत्तर –

व्यक्ति के नाम —  स्थान के नाम

गंगाधर प्रसाद - गंगोत्री

गंगा प्रसाद - गंगापुर

गंगादत्त मिश्र - गंगा नगर

बाल गंगाधर तिलक - गंगा सागर


9. मुझे वाक्य में प्रयोग करें-

 

उत्तर- 

(क) उजला = उजली बर्फ चाँदी जैसी चमकती है।

(ख) बर्फ = बर्फ पिघल-पिघलकर गंगा कहलाती है।

(ग) भारत = भारत एक विशाल देश है।

(घ) गीत = गीत गाकर गंगा का गुणगान करो ।


13. अधूरे वाक्यों को मिलाकर सही एवं पूरा वाक्य बनाइए

 

उत्तर- 

(क) गंगा हिमालय से निकलती है।

(ख) नर्फ पिघलती है।

(ग) पूरे भारत में गंगा के गीत गाये जाते हैं।

(घ) कई कवियों ने गंगा के गीत गाये हैं।

(ङ) गंगा को निर्मल रखने का ध्यान रखना होगा ।



11. कविता की पंक्तियाँ पूरी करें...

 

उत्तर-

(क) उजली उजली बर्फ पिघलकर, बह निकली यह जल की धारा ।

(ख) मुकुट देश का रजत हिमालय, गंगा बना हृदय हार देश का ।

(ग) भारत के कोने-कोने में, गाते हैं सब इसके गान |

(घ) क्रुद्ध हो रही गंगा मैया, हमलोगों के पाप से।


12. गंगा नदी से हमें क्या-क्या लाभ हैं ? उन्हें लिखिए ।

 

उत्तर- 

गंगा नदी से सिंचाई का काम होता है ।

गंगा नदी के मार्ग से व्यापार होता है।

गंगा का जल पीने के काम में लाया जाता है ।

गंगा के जल से स्नान करते हैं।

गंगा से हमें मछलियाँ मिलती हैं।

गंगा के रास्ते से यात्रा कर सकते हैं।

गंगा की मिट्टी बहुत उपजाऊ है।

गंगा जल का उपयोग पूजा-पाठ में भी करते हैं ।

Top Post Ad

Below Post Ad

ads