Type Here to Get Search Results !

Bihar Board Class 6 Science Book Solutions Chapter 1 भोजन कहाँ से आता है?

Bihar Board Solutions for Class 6 Science Chapter 1 भोजन कहाँ से आता है? is part of BSEB Solutions for Class 6 Science. Here we have given Bihar Board Solutions for Class 6 Science Chapter 1 भोजन कहाँ से आता है?

BIHAR BOARD CLASS 6 VIGYAN ADHAYA 1 भोजन कहाँ से आता है?

 

BSEB Bihar Board Class 6 SCIENCE Book Solutions Chapter 1 भोजन कहाँ से आता है?

 
अध्याय 1
भोजन कहाँ से आता है?

अभ्यास के प्रश्न और उनके उत्तर

भोजन कहाँ से आता है Question Answer प्रश्न 1. 

क्या सभी जीव-जन्तु एक ही प्रकार का भोजन करते हैं?

उत्तर – नहीं, सभी जीव-जन्तु एक ही प्रकार के भोजन नहीं करते हैं भिन्न-भिन्न प्रकार के जीव-जन्तुओं के भोजन भी भिन्न-भिन्न प्रकार के होते हैं ।


Bihar Board Class 6 Science Chapter 1 Solution प्रश्न 2. 

चार पौधों के नाम लिखिए तथा बताइए कि उनके कौनसे भाग का उपयोग हम भोजन में करते हैं?

उत्तर – चार पौधों के नाम तथा उनके भागों के उपयोग भोजन के रूप में निम्नलिखित हैं :

पौधों के नाम – भोजन में उपयोगी भाग

1. गाजर              जड़

2. अदरक             तना

3. पपीता              फल

4.  गेहूं                बीज


Bihar Board Class 6 Science Book Solutions प्रश्न 3. 

चार जन्तुओं के नाम लिखिए और उनसे प्राप्त भोज्य पदार्थों को बताइए ।

उत्तर - चार जंतुओं के नाम तथा उनसे प्राप्त भोज्य पदार्थ निम्न हैं:

जंतुओं के नाम – भोज्य पदार्थ

1. गाय      दूध

2. बकरी   दूध/मांस

3. मुर्गी।   अंडा/मांस

4. मछली    मांस


Class 6 Bihar Board Science Book प्रश्न 4.

दूध से निर्मित भोज्य पदार्थों का नाम लिखिए।

उत्तर- घी,मक्खन ,मेवा, दही ,पनीर, लस्सी इत्यादि


Bhojan Kaha Se Ata hai Prasn Uttar प्रश्न 5. 

मिलान कीजिए:

कॉलम - 1  कॉलम - 2

(क) शाकाहारी (क) मांसाहारी जन्तु

(ख) शेर और बाघ (ख) जन्तु उत्पाद है

(ग) दूध, अण्डा, मांस (ग) मधुमक्खी के

                           छत्ते से प्राप्त होता है।

(घ) शहद  (घ) पादप एवं पादप-उत्पाद खाते हैं ।

उत्तर : (क) → (घ), (ख) → (क), (ग) →(ख), (घ)→(ग) ।


Class 6 vigyan Chapter 1 Question Answer प्रश्न 6.

दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति उपयुक्त शब्दों से कीजिए । (गन्ना, सर्वाहारी, ऊर्जा, शाकाहारी)

(क) हमें शक्कर…से प्राप्त होती है।

(ख) बंदर….जन्तु है।

(ग) भोजन से हमें…. मिलती है ।

(घ) मनुष्य एवं तिलचट्टा…. जन्तु हैं ।

उत्तर : (क) गन्ना, (ख) शाकाहारी, (ग) ऊर्जा, (घ) सर्वाहारी ।


Class 6 Science Bihar Board प्रश्न 7. 

दिए गए शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

शाकाहारी, पादप, दूध, मांसाहारी ।

(क) बाघ.…है, क्योंकि यह केवल मांस खाता है।

(ख) हिरण केवल पादप-उत्पाद खाता है और इसलिए इसे….

कहते हैं ।

(ग) तोता केवल……उत्पाद खाता है।

(घ) जो……हम पीते हैं, वह प्रायः गाय, भैंस या बकरी से प्राप्त होता है, इसलिए यह जंतु-उत्पाद है।

उत्तर : (क) मांसाहारी, (ख) शाकाहारी, (ग) पादप, (घ) दूध


प्रस्तावित परियोजना एवं क्रिया कलाप

  1. आपने अपने घर के आस-पास गिरगिट को अवश्य ही देखा होगा अगली बार जब आप इसे देखें तो इसका ध्यान पूर्वक अवलोकन करें तथा पता लगाइए कि यह क्या खाता है क्या इसका भोजन छिपकली से भिन्न है?

उत्तर– छात्र स्वयं करें


  1. राज्य के विभिन्न जिलों में खाए जाए वाले विभिन्न खाद्य पदार्थों की एक सूची बनाएं चित्र सहित यदि संभव हो इन्हें बिहार के बड़े मानचित्र पर अंकित कर अपनी कक्षा में प्रदर्शन हेतु लगाए इसी तरह भाषा के आधार पर आज में खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में सूची बनाएं

उत्तर–  बिहार के अधिकांश निवासी 'चावल', 'रोटी', 'दाल', 'अचार' और 'तरकारी', 'आलू चोखा', 'काला चना घोसनी', 'चना दाल की कचरी', 'सब्ज़ी झिंगी' 'नेनुआ चना','काफ्ता','शाही पनीर','वेजिटेबल कोरमा','पलक पनीर','भरवन करेला' पसंद करते हैं।


  1. उन जलीय पौधों के नाम लिखिए जिनके उत्पाद खाद के रूप में  किए जाते हैं

उत्तर– कमल, कुमुदिनी और सिंघाड़े इत्यादि 


सोचने के लिए बातें

(क) क्या आपके आसपास के सभी व्यक्तियों को खाने के लिए पर्याप्त भोजन उपलब्ध है यदि नहीं तो क्यों?

उत्तर– नहीं ,हमारे आसपास के सभी व्यक्तियों को खाने के लिए पर्याप्त भोजन उपलब्ध नहीं है क्योंकि बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो प्रत्येक दिन मजदूरी करते हैं फिर भी उन्हें  पेट भर भोजन करने के लिए उतनी पैसे नहीं होती है और वह भूखे पेट में रात को सो जाते हैं इसलिए हम कह सकते हैं कि हमारे आसपास के सभी व्यक्तियों को खाने के लिए पर्याप्त भोजन उपलब्ध नहीं है ।


(ख) हम भोजन की बर्बादी किन उपायों से रोक सकते हैं?

उत्तर – 

(a) उतना ही खाना बनाए या बनवायें जितने भोजन की आवश्यकता हो।

(b) घर से बाहर जाते समय वही समान लाए जिसकी जरूरत हैं, थोक मे लाने से बचें। 

(c ) बचे हुए खाने को सुरक्षित रखें और उसे ही खाए।

(d) घर मे रखी हुई हरी सब्जियाँ और पत्तेदार सब्जियों को खराब होने से पहले बना लेना चाहिए।

(e) खाना खाते वक्त जूठन कचोड़ने से बचे।

(f)शादी-पार्टियों मे बचे भोजन को ग़रीबों मे बटवा देना चाहिए।

इन उपायों से हम भोजन की बर्बादी को रोक सकते हैं


अध्यापक निर्देश

1.अध्यापक इस पर चर्चा करें कि मनुष्य तथा अन्य जंतुओं के लिए भोजन क्यों जरूरी है?

2. अध्यापक भोजन के विभिन्न स्रोतों पर चर्चा करें।

3. अध्यापक संभव हो तो मधुमक्खी का छत्ता विद्यार्थियों को दिखाएं।

4. अध्यापक कोई एक साबुत अनाज अंकुरित करवाएं

5. अध्यापक सर्वाहारी जंतु (मनुष्य तथा तिलचट्टा) के बारे में चर्चा करें


Top Post Ad

Below Post Ad

ads