Bihar Board Class 3 Paryavaran or Hum Solutions Chapter 5 पेड़-पौधों से दोस्ती Text Book Questions and Answers and Summary
Bihar Board Class 3 Paryavaran or Hum Solutions Chapter 5 पेड़-पौधों से दोस्ती
पाठ-5
पेड़-पौधों से दोस्ती
पेड़-पौधों से दोस्ती Summary
पाठ का सारांश - पेड़-पौधों से सभी को दोस्ती रखनी चाहिए। बंगीचों में बहुत सारे पेड़-पौधे लगे होते हैं जिससे चारों तरफ हरियाली नजर आती है। मुन्नी के घर के पास एक बगीचा
है जो बहुत ही सुन्दर है। रंग-बिरंगे फूल खिले हैं। हरी-भरी घास दिखाई दे रही है। पेड़ तो बहुत सारे होते हैं लेकिन मुन्नी को बरगद का पेड़ बहुत अच्छा लगता है। वह उसे अपना दोस्त मानती है। उसकी छाया में बैठकर आराम करती है। उसकी डालियों पर झूला झूलती है। कभी-कभी देखकर ऐसा लगता है जैसे वह अपने पेड़ दोस्त से बातें भी करती है। मुन्नी अक्सर उस पेड़ के नीचे बैठकर कुछ सोचा करती है । बसन्त ऋतु में हरियाली ही हरियाली नजर आ रही है। मुन्नी अपने दोस्तों के साथ बगीचे में खेल रही है। बगीचे में ठंडी-ठंडी हवा चल रही है। पेड़-पौधे भी आपस में बात करते हैं। पेड़-पौधे हमारे लिए लाभदायक हैं। ये सूख जाने पर जलावन के काम में आता है। मुन्नी पेड़-पौधों के बारे में बताया कि पौधे में भी जान होती है। उसे भी तकलीफ होती है। पेड़ मजबूत तने वाले होते हैं और पौधे कोमल तने वाले होते हैं। सभी पेड़-पौधे के आकार अलग-अलग होते हैं । कोई लम्बा कोई छोटा और कई पौधे हमारे बराबर होते हैं। हमलोग पेड़-पौधों के बिना जीवित नहीं रह पाएँगे। इससे हमें छाया मिलती है। इसे काटना नहीं चाहिए । ना ही इसकी टहनियों को काटना चाहिए | पेड़-पौधे से वातावरण अच्छा होता है। पेड़ हमें फल देता है। पौधे सब्जी और फूल देते हैं। इस ऋतु में हरियाली से बगीचे सुन्दर लगते हैं। बगीचे सभी जगह होती है। हमें इससे बहुत ही लगाव हो गया है ।
प्रश्न एवं उत्तर
पेड़-पौधों से दोस्ती Question Answer प्रश्न 1.
आपने भी बगीचों में या अपने आस-पास विभिन्न तरह के पेड़-पौधों को देखा होगा उनके नाम लिखिए।
उत्तर-
नीम
पीपल
आम
बरगद
अमरूद
कटहल
गुलाब
केला
चमेली
Bihar Board Class 3 Paryavaran or Hum Chapter 5 Solutions प्रश्न 2.
कुछ पेड़-पौधों के तने बहुत मजबूत होते हैं जबकि कुछ पेड़-पौधों के तने कोमल। अपनी सूची से मजबूत और कोमल तने वाले पेड़-पौधों के नाम छाँटकर लिखिए ।
उत्तर-
क. स. | मजबूत तने वाले | कोमल तने वाले |
---|---|---|
1 | बरगद | गुलाब |
2 | पीपल | तुसली |
3 | नीम | चना |
4 | जामुन | पालक |
Bihar Board Class 3 Paryavaran or Hum Book Solutions प्रश्न 3.
कुछ पेड़-पौधे बहुत लंबे होते हैं तो कुछ अत्यन्त छोटे। आप अपनी ऊँचाई के आधार पर अपने से बहुत लंबे, अपने बराबर और अपने से बहुत छोटे पौधों को छाँटकर लिखिए।
उत्तर-
क. स. | पेड़-पौधे जो आपके बराबर |
पेड़-पौधे जो आपसे छोटे |
---|---|---|
1 | मक्का | गाजर |
2 | बरगद | मेंहदी |
3 | कनैल | आलू |
प्रश्न 4. अपने जिन पेड़-पौधों की सूची बनाई है उनमें से किन-किन पेड़-पौधों के फल हम खाते हैं और किनके नहीं। तालिका में भरिए-
क. स. | फल खाते हैं | फल नहीं खाते हैं |
---|---|---|
1 | गाजर | पीपल |
2 | आम | कनैल |
3 | अमरूद | बरगद |
4 | मक्का | मेंहदी |
प्रश्न 5. आप अपनी पसन्द के किसी एक पेड़ का फल सहित चित्र बनाकर रंग भरिए
उत्तर- छात्र शिक्षक की मदद से स्वयं करें ।
प्रश्न 6. मुन्नी की तरह आपको भी कोई-न-कोई पेड़ बहुत अच्छा लगता होगा और वह आपका दोस्त होगा। यदि नहीं है तो आप भी अपने पसन्द के पेड़ से दोस्ती कीजिए। उसके
बारे में बताइए ।
(i) पेड़ का नाम क्या है ?
उत्तर – पेड़ का नाम अमरूद है।
(ii) क्या इस पेड़ पर फल लगते हैं ?
उत्तर- हाँ, इस पेड़ पर फल लगते हैं।
(iii) इस पर कैसे फूल लगते हैं ?
उत्तर– इस पर उजले रंग का फूल लगते हैं ।
(iv) किस मौसम में फूल लगते हैं ?
उत्तर - वर्षा के मौसम में फूल लगते हैं।
(v) इसके पत्ते कैसे हैं ?
उत्तर – इसके पत्ते हरे हैं।
(vi) अपनी बाँहों में पकड़कर देखिए क्या उसका तना आपकी पकड़ में आ रहा है ?
उत्तर—हमने बाँहों में पकड़कर देखा। हाँ, उसका तना हमारी पकड़ में आ रहा है।
(vii) तने छूकर बताइए कैसा है ? (सख्त है, खुरदुरा है, रंग कैसा है ? )
उत्तर – तना खुरदुरा है, रंग है।
(viii) इस पेड़ पर अक्सर कौन-कौन-सी पक्षी बैठते हैं ?
उत्तर – इस पेड़ पर अक्सर तोता और कौआ बैठते हैं।
(ix) इस पेड़ से क्या मिलता है ?
उत्तर- इस पेड़ से फल, छाया, जलावन मिलता है।
प्रश्न 7. इसी प्रकार हमारे आस-पास भी बहुत सारे पेड़ हैं जिनसे हमें बहुत कुछ मिलता है। सोचिए हमें इनके लिए क्या-क्या करना चाहिए ?
उत्तर- सबसे पहले इसके लिए हमें वन कटाव को रोकना होगा। दूषित वातावरण को भी रोकना होगा। वनों का संरक्षण करना चाहिए। हमें पेड़ को काटना नहीं चाहिए। पेड़ की रक्षा
करना हमारी जिम्मेदारी होती है। हमें प्रतिदिन सुबह में पेड़ों में पानी डालना चाहिए। तभी यह पेड़ हरा-भरा रहेगा और छाया देगा। इसके बिना हम जीवित नहीं रह पाएँगे।
प्रश्न 8. अगर पेड़ ना हों तो क्या होगा ? साथियों के साथ चर्चा कीजिए ।
उत्तर - अगर पेड़ नहीं रहेगा तो हमारा जीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा । हम इस पृथ्वी पर जीवित नहीं रह पाएँगे। पेड़ हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है। पेड़ नहीं रहने से चारों ओर का वातावरण असंतुलित हो जायगा। पेड़ नहीं होगा तो जलों का भी संरक्षण नहीं हो पाएगा।