Bihar Board Class 3 Paryavaran or Hum Solutions Chapter 7 तरह-तरह के भोजन Text Book Questions and Answers and Summary
Bihar Board Class 3 Paryavaran or Hum Solutions Chapter 7 तरह-तरह के भोजन
पर्यावरण और हम भाग-1
पाठ-7
तरह-तरह के भोजन
तरह-तरह के भोजन Summary
पाठ का सारांश - हमलोग कई तरह से पर्व त्योहारों मनाते हैं। सबसे पहले मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाते हैं। आज मकर सक्रांति है। इला, इरा और इशु के माता-पिता पहले से ही मकर सक्रांति के काम में लगे हुए थे। दही जमाना बाजार से तिलकुट लाना, गुड़- भूरा, चूड़ा- चीनी सभी खाने की वस्तुओं का इंतजाम कर लिए थे। इला, इरा और इशु मकर संक्रांति के दिन सुबह उठ गए थे और अपने दोस्त सलमा और स्वीटी को आमंत्रित कर आए। सबके आ जाने पर मिल-जुलकर मजे से खाना खाये। ईद के त्योहार में सलमा के यहाँ सेवई खाने के लिए उसके घर पहुँच जाते हैं। क्रिसमस पर्व में स्वीटी के यहाँ केक खाने के लिए इरा, इशु
इला और सभी मिलकर दोनों के घर जाते हैं। सभी दोस्त खाने के साथ-साथ मनोरंजन भी करते हैं। इन तीनों की गहरी दोस्ती थी। ये सब पर्व-त्योहार धूम-धाम से मनाते हैं ।पर्व-त्योहारों में विशेष प्रकार का पकवान बनता है, जैसे-होली में पुआ-पुड़ी बनाते हैं। क्रिसमस में केक खरीदकर लाते हैं। ईद में सेवई बनाते हैं। दीपावली में मिठाइयाँ खरीदकर लाते
हैं। पूस, आद्रा में खीर शनिवार को खिचड़ी अच्छे तरीके से पकाई जाती है। जबकि पर्व-त्योहार या कुछ अवसर पर कुछ खास चीज खाना पसन्द करते हैं। इला कहती है कि कुछ जगहों के खाने का कुछ सामान बहुत प्रसिद्ध है। सिलाव का खाजा औरा बाढ़ की लाई लोग बड़े मजे से खाते हैं। राज्य के भिन्न-भिन्न हिस्सों में रहने वाले लोग भिन्न-भिन्न तरह का खाना पसन्द करते हैं। भोजपुर में लोग अधिकतर लिट्टी-चोखा ही खाना पसन्द करते हैं। वहीं मिथिला में लोग दही-चूड़ा खाना पसन्द करते हैं। हमारे देश के दूसरे राज्य में लोग अलग-अलग तरह का खाना बनाना पसन्द करते हैं। भारत के दक्षिण राज्य जैसे तमिलनाडु, आन्ध्रप्रदेश तथा केरल में लोगइ डली डोसा खाते हैं। दूसरी ओर केरल में लोग भोजन बनाने में नारियल तेल का उपयोग करते हैं। क्योंकि वहाँ बहुत सारे नारियल के पेड़ हैं। जबकि हमलोग सरसों तेल में भोजन बनाते हैं क्योंकि हमारे यहाँ सरसों की खेती होती है। किसी पेड़ का हम फल खाते हैं तो किसी का फूल खाते हैं। किसी-किसी पौधे की तो सिर्फ पत्तियाँ ही खाई जाती है। कुछ पौधे के तो कई हिस्से खाये जाते हैं। शादी-विवाह में कई प्रकार के भोजन करते हैं, जैसे—सब्जी, पुड़ी, मिठाई, पोलाव, दाल एवं रतोवा । हमलोगों को जीव-जन्तु भी कई तरह का भोजन देते हैं। हम किसी का दूध पीते हैं तो किसी का माँस खाते हैं और किसी जीव का अंडा माँस दोनों खाते हैं। चावल से खीर तथा खिचड़ी बनाकर भोजन करते हैं। सभी जगह भोजन करने के अलग-अलग तरीके होते हैं। हमलोग भोजन के बिना जीवित नहीं रह सकते हैं। सारे परिवार इकट्ठे भोजन करते हैं। इस प्रकार भोजन अलग-अलग तरीके से बनाये और खाये जाते हैं।
प्रश्न एवं उत्तर
तरह-तरह के भोजन Question Answer प्रश्न 1.
क्या आप लोग बता सकते हैं, किस अवसर पर हमलोग क्या-क्या खाते हैं ?
उत्तर-
पर्व त्यौहार | विशेष खाना |
---|---|
मेष संकर्ति | सत्तू |
छठ | खीर रोटी फल |
होली | पुआ पुरी |
ईद | सेवईया |
क्रिसमस | केक |
दिवाली | मिठाई |
पूष | खीर पुरी पीथा |
शनिवार | खिचड़ी भूंआ |
Bihar Board Class 3 Paryavaran Aur Hum book solution प्रश्न 2.
क्या आप बता सकते हैं कि किस जगह की कौन-कौन-सी खाने की चीजें प्रसिद्ध हैं ?
उत्तर-
स्थान | खाने वाली चीजे |
---|---|
सिलाव | खाजा |
बाढ़ | लाई |
भोजपुर | लिट्टी चोखा |
मिथला | दही चूरा |
तमिल नाडु | इडली डोसा |
आंध्र प्रदेश | इडली डोसा |
केरल | इडली डोसा |
Bihar Board Class 3 Paryavaran Book Solutions प्रश्न 3.
आप और आपके परिवार के लोग भोजन में कौन-कौन-सी चीजें खाते हैं ?
उत्तर-
चावल
दूध
साग
दाल
फल
सब्जी
आलू
दही
रोटी
पुड़ी
सेवईयाँ
खीर
Bihar Board Class 3 Paryavaran or Hum Chapter 7 Question Answer प्रश्न 4.
पिछले पृष्ठ पर आपने जो खाने की चीजें लिखी है, इनमें कौन-कौन सी चीजें जन्तुओं से मिलती हैं और कौन-कौन सी पेड़ पौधों से ?
उत्तर-
जीव जंतु से | पेड़ पौधे से |
---|---|
अंडा | केला |
मांस | गाजर |
दूध | फूलगोभी |
मीट | अनानास |
दही | आलू |
प्रश्न 5. अगर पेड़-पौधे या जीव-जन्तु न हों तो हमारा क्या होगा ?
उत्तर- पेड़-पौधे बिना हमारा जीवन दुर्लभ हो जाएगा क्योंकि पेड़-पौधे से हमें अनाज, फल, फूल, सब्जी इत्यादि चीजें प्राप्त होती हैं और जीव-जन्तु से हमें दूध, दही, नक्खन मिलते हैं। अगर जीव-जन्तु न हो तो हमें ये सारी चीजें प्राप्त नहीं हो सकती हैं।
प्रश्न 6.क्यों न हम एक सूची बनाएँ जिससे पता चले कि किन-किन पौधे काकौ न-सा भाग हमलोग खाते हैं ?
उत्तर-
खाने वाली चीजें | पेड़ पौधे के नाम |
---|---|
फल | आम,अमरूद |
फूल | नेनुआ, अगस्त |
पत्तियों | पालक |
जड़ | मूली |
तना | धनिया |
प्रश्न 7. किस जीव-जन्तु के किस चीज का खाने में उपयोग करते हैं, इसकी भी सूची बनाइए।
उत्तर-
खाने वाली चीजे | जीव जंतु के नाम |
---|---|
दूध | गाय , भैंस,बकरी |
अंडा | मुर्गी |
मांस | मुर्गा, बकरी |
प्रश्न 8. नीचे कुछ अनाजों के नाम दिए गए हैं। किस अनाज से क्या-क्या भोजन बनता है, नाम लिखिए ।
उत्तर-
चना - सब्जी
मक्का - रोटी
चावल - खीर
गेहूँ - रोटी