In
this article, we will share MP Board Class 5 Hindi Solutions Chapter 8 छत्रपति शिवाजी Pdf, These solutions are solved subject experts from
the latest edition books.
MP Board Class 5th Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 8 छत्रपति शिवाजी
अभ्यास
भाषा अध्ययन
Chhatrapati Shivaji Class 5 Questions and Answers Q.1.
1.निम्नलिखित जातिवाचक शब्द से भाववाचक संज्ञा में बनाइए।
जवान - जवानी
किसान - किसानी
मानव - मानवता
गुरु - गुरूता
भारतीय - भारतीयता
प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) शिवाजी का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
उत्तर- शिवाजी का जन्म सन् 1627 ई. में महाराष्ट्र में
स्थित शिवनेरी दुर्ग में हुआ था।
(ख) शिवाजी को युद्धकला की शिक्षा किसने
ने दी थी ?
उत्तर - शिवाजी को युद्धकला की शिक्षा दादा कोंडदेव दी थी।
(ग) शिवाजी की माँ का नाम क्या था ?
उत्तर- शिवाजी की माँ का नाम जीजा बाई था।
(घ) शिवाजी ने किस युद्ध प्रणाली का उपयोग
किया था ?
उत्तर- शिवाजी ने छापामार युद्ध प्रणाली का उपयोग
किया था।
प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
(क) महान वीरों की कहानियाँ सुनाकर माता ने शिवाजी में किन गुणों को विकसित किया ?
उत्तर- महान वीरों की कहानियाँ सुनाकर माता ने शिवाजी में साहस, वीरता और देश-प्रेम के गुणों को विकसित किया ।
(ख) कोड़ाना दुर्ग का नाम सिंहगढ़ क्यों रखा गया ?
उत्तर- शिवाजी को कोड़ाना दुर्ग पर विजय मिली परन्तु इसमें तानाजी मालसुरे जैसा सिंह के समान साथी वीरगति को प्राप्त हुआ। उन्ही की याद में कोड़ना दुर्ग का नाम सिंहगढ़ रखा गया।
(ग) औरंगजेब के पहरे से शिवाजी कैसे बाहर निकले ?
उत्तर- शिवाजी और उनके पुत्र शंभाजी फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से बाहर निकले ।
(घ) किस घटना से शिवाजी के उज्जलव चरित्र का पता लगता है ?
उत्तर- शिवाजी के सहयोगी आनाजी सोनदेव ने
पुत्रवधु को कल्याण के सूबेदार को पराजित कर उसकी
शिवाजी के सामने उपस्थित किया शिवाजी ने उसे महिला की तुलना अपनी मां से करते हुए ने सम्मानपूर्वक कल्याण भिजवा दिया यह घटना शिवाजी के उज्ज्वल चरित्र को प्रदर्शित करता है।
(ड.) शिवाजी ने किन-किन सेनानायकों को
परास्त किया था ?
उत्तर - शिवाजी ने अफजल खाँ, शाइस्ता खाँ आदि
सेनानायकों को परास्त किया था।
प्रश्न 4. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) शिवाजी ने सर्वप्रथम __युद्ध प्रणाली का उपयोग किया।
(ख) शिवाजी की तलवार का नाम__था।
(ग) कोड़ाना दुर्ग की लड़ाई में__वीरगति को प्राप्त हुए।
(घ) शिवाजी ने सूबेदार की पुत्रवधु की तुलना और __
से की थी ।
उत्तर –
छापामार
भवानी
तनाजी
मालसुरे
अपने मां
छत्रपति
प्रश्न 5. पाठ के आधार पर सही जोड़ी बनाइए
स्तम्भ ( अ ) – स्तम्भ (ब)
माताजी शम्भाजी
गुरूजी शाहजी भोंसले
छत्रपति जीजाबाई
पिताजी समर्थ रामदासजी
पुत्र शिवाजी
उत्तर–
स्तम्भ ( अ ) - स्तम्भ (ब)
माताजी - जीजाबाई
गुरूजी - समर्थ रामदासजी
छत्रपति - शिवाजी
पिताजी - शाहजी भोंसले
पुत्र - शम्भाजी
भाषा अध्ययन
Chhatrapati Shivaji Question Answer Q.2.
प्रश्न 1. निम्नलिखित जाति वाचक शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाइए।
उत्तर :
जवान - जवानी
किसान - किसानी
मानव - मानवता
गुरू - गुरुता
भारतीय - भारतीयता।
प्रश्न 2. नीचे दिये गये महावरों का वाक्यों में प्रयोग किजिए।
खून खोलना, छूमंतर होना, छक्के छूटना, दांत खट्टे करना
1. खून खोलना – अंग्रेजों को देखकर रानी लक्ष्मीबाई का खून खौल गया।
2. छूमंतर होना – पुलिस को देखकर कर छूमंतर हो गया।
3. छक्के छूटना – सचिन पाकिस्तान के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए।
4. दांत खट्टे करना – कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान सुना के दांत खट्टे कर दिए।
प्रश्न 3. निम्नलिखित अनुच्छेद में उचित विराम चिह्नों
का प्रयोग कीजिएशब्द को ब्रह्म कहा गया है शब्दों का अध्ययन ब्रह्म उपासना है शब्दों में बड़ी शक्ति है जोड़ने की भी और तोड़ने की भी कृष्ण के शब्दों ने अर्जुन को कर्मवीर और योगनिष्ठ बना दिया और द्रोपदी के दो शब्दों से महाभारत ठन गया
उत्तर - 'शब्द' को 'ब्रह्म' कहा गया है। शब्दों का अध्ययन ब्रह्म उपासना है। शब्दों में वड़ी शक्ति है, जोड़ने की भी और तोड़ने की भी । कृष्ण के शब्दों ने अर्जन को कर्मवीर और योगनिष्ठ बना दिया और द्रौपदी के दो शब्द से महाभारत ठन गया।
प्रश्न 4. निम्न वाक्यों में से क्रिया शब्द तथा सहायक
क्रियाएँ पहचान कर लिखिए
सब लोग अपने घरों की सफाई कर रहे थे। एकता को आज बाहर जाना है। उसे एक कार्यक्रम में नाचना है। उसने माँ से कहा मेरा सब सामान अच्छे से रख देना।
उत्तर- क्रियाएँ सफाई करना, बाहर जाना, नाचना, रखना।
सहायक क्रियाएँ – रहे थे, है।
प्रश्न 5. निम्नलिखित क्रिया शब्दों से वाक्य बनाइए और वाक्य में सहायक क्रियाओं को रेखांकित कीजिए।
उत्तर -
खेलना - मुझे खेलना पसंद है।
रहना - मैं पिछले तीन वर्षों से इस मकान में रह रहा हूं।
हँसना - तुम क्यों हँस रहे हो ?,
गाना - वह गाना गा रही है
उठना - वह कुर्सी से उठ रहा था।