Hello
Students, Are You looking for Bihar Board Class 6 History Atit Se
Vartman Bhag 1 Book
Solutions ? If yes then you are at the right place. In this
article, we will share BSEB Board अतीत से वर्तमान कक्षा 6 Solution
Chapter 13 संस्कृति एवं विज्ञान Pdf, These solutions are solved
subject experts from the latest edition books.
Bihar Board Class 6 Atit Se Vartman Chapter 13 Sankriti Avom Vigyan Questions and Answers
अभ्यासं : पाठ्यपुस्तक के प्रश्न एवं उत्तर
■ आओ याद करें (सही उत्तर को चुनें) :
I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न :
1. अभिज्ञान शाकुन्तलम् की रचना कालीदास ने की । यह क्या है ?
(क) उपन्यास
(ख) नाटक
(ग) कहानी
(घ) कविता
2. मंदिर के महत्त्वपूर्ण भाग जहाँ देवताओं की प्रतिमा रखी जाती थी।
(क) प्रदक्षिणापथ
(ख) गोपुरम
(ग) गर्भगृह
(घ) दालान
3. दशावतार मंदिर में किस देवता की प्रतिमा है ?
(क) विष्णु
(ख) शिव
(ग) बुद्ध
(घ) ब्रह्मा
4. इनमें से सबसे पहले किस पुस्तक की रचना हुई ?
(क) ऋग्वेद
(ख) रामायण
(ग) महाभारत
(घ) पुराण
5. इनमें से तमिल साहित्य कौन है ?
(क) देवीचंद्रगुप्तम्
(ख) कुमारसंभवम्
(ग) मृच्छकटिकम्
(घ) सिलपदिकारम्
उत्तर- 1. (ख), 2. (ग), 3. (क), 4. (क), 5. (घ) ।
II. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें:
प्रश्न 1. दिल्ली (मेहरौली) के लौह-स्तंभ के बारे में पाँच वाक्यों में लिखें ।
उत्तर – दिल्ली (मेहरौली) स्थित लौह-स्तंभ :
1. दक्षिण दिल्ली के मेहरौली स्थित लौह-स्तंभ में चन्द्र नामक शासक का उल्लेख है, जिसे चन्द्रगुप्त द्वितीय ही समझा जाता है।
2. यह लौह-स्तंभ आज तक जंग से सुरक्षित है।
3. इसमें ऐसी तकनीक का प्रयोग हुआ है, जिसके बारे में हमें जानकारी नहीं है।
4. लौह-स्तंभ का निर्माण चन्द्रगुप्त द्वितीय के काल (375-415 ई॰) में हुआ।
5. यह लौह-स्तंभ आज भी वैज्ञानिकों के लिए खोज का विषय बना हुआ है।
प्रश्न 2. ऐतिहासिक महत्त्व की दो इमारतों के बारे में नाम के साथ पाँच पंक्तियाँ लिखें ।
उत्तर – ताजमहल — यह आगरा में यमुना नदी के किनारे स्थित है इसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में कराया। इसका निर्माण 1631 ई० में कराया गया । यह वास्तुकला की कारीगरी की सर्वोत्कृष्ट नमूना है। यह शाहजहाँ का विश्व को सर्वश्रेष्ठ
उपहार है। दिल्ली का लाल किला - दिल्ली में लाल किले का निर्माण शाहजहाँ ने कराया था। 1628 ई॰ में शाहजहाँ ने यमुना नदी के तट पर शाहजहाँबाद नामक नगर बसाया तथा वहीं पर यह किला भी बनवाया । यह किला 3100 फीट लम्बा और 1650 फीट चौड़ा है। दीवाने खास, दीवाने आम आदि इस किले की प्रसिद्ध इमारतें हैं। आज भी प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस ( 26 जनवरी) एवं स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर यहाँ से क्रमशः राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री झंडोत्तोलन करते हैं और देश की जनता के नाम संदेश देते हैं।
प्रश्न 3. बौद्ध विहार से क्या समझते हैं ? यह किस धर्म से संबंधित है ?
उत्तर–बौद्ध भिक्षुओं के निवास स्थल को बौद्ध विहार कहा जाता है। पहाड़ों में चट्टानों को काटकर बनाई गई गुफाएँ बौद्ध भिक्षुओं के रूप में प्रयुक्त होती थीं। बौद्ध विहार का सम्बन्ध बौद्ध धर्म से है।
■ आओ चर्चा करें :
प्रश्न 4. अपने गाँव के मंदिर में जाकर उनकी तुलना किसी प्राचीन मंदिर से करें। इसमें आप अपने परिवार के किसी सदस्य की मदद ले सकते हैं ।
संकेत: छात्र स्वयं करें ।
प्रश्न 5. अजंता की गुफाएँ कहाँ हैं? शिक्षक की सहायता से इनके महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त करें ।
उत्तर- अजंता की गुफाएँ महाराष्ट्र में हैं। इन गुफाओं की भित्ति पर भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े प्रसंगों का चित्रण बखूबी किया गया है। यहाँ जातक कथाओं में बुद्ध के अवतारों (जन्म धारण) के जीवन के उतार-चढ़ाव का विशद वर्णन है और अजंता के कलाकारों ने लहरदार रेखाओं और सूक्ष्मग्राही रंगों
में इनका चित्रण किया | इन भित्ति चित्रों में शहर, देहात, वन्य जीव-जंतुओं, हर प्रकार के पुरुषों, स्त्रियों और वनस्पतियों का चित्रण मिलता है।
प्रश्न 6. किसी दो महत्त्वपूर्ण महाकाव्यों के बारे में अपने घर / विद्यालय में चर्चा करें ।
उत्तर : रामायण – रामायण एक महाकाव्य है। इसकी रचना महर्षि वाल्मीकि ने की थी। इसमें भगवान राम के जीवन के बारे में विशद वर्णन है। यह कुल सात खण्डों में विभक्त है, यथा - बालकाण्ड, अयोध्याकाण्ड, अरण्यकाण्ड, किष्किन्धाकाण्ड, सुन्दरकाण्ड, लंकाकाण्ड और उत्तरकाण्ड ।
इसकी रचना संभवतः पाँचवीं शताब्दी ई० पू० में हुई।
महाभारत – महाभारत भी एक महाकाव्य है । इसकी रचना महर्षि वेद व्यास ने की थी । इसका प्रारंभिक नाम 'जयसंहिता' था । इसमें कुल 18 अध्याय हैं । इसमें मनुष्य के जीवन मूल्यों एवं उसके कर्त्तव्यों के बारे में विशद चर्चा की गई है।
प्रश्न 7. किसी जातक कथा के विषय में अपने परिवार के किसी सदस्य या शिक्षक से जानकारी प्राप्त करें, जो आपको नैतिक शिक्षा प्राप्त करने में मददगार साबित होगा।
संकेत: इस जातक कथा में गौतम बुद्ध के पूर्व जन्म की कथाएँ संकलित हैं जो जीवन के वास्तविक मूल्य पर बल देती हैं। जातक कथा में वर्णित विषयों की विशेष जानकारी अपने शिक्षक/ माताT-पिता/जानकार लोगों से प्राप्त करें ।
क्या आप जानते हैं?
> पुराण महाकाव्यकाल – चौथी सदी के प्रारंभ से सातवीं सदी के मध्य तक का समय जिसमें पुराणों, रामायण, महाभारत एवं तमिल साहित्यां का वर्तमान रूप में संकलन हुआ तथा अन्य लौकिक महाकाव्यों की रचना हुई। इस काल को महाकाव्य काल कहते हैं।
> कुमारसंभवम् में शिव-पार्वती के प्रेम और प्रणय दृश्यों का वर्णन है । इसमें पार्वती शिव को पाने के लिए जो कठोर तपस्या करती है, उसका बड़ा ही जीवंत चित्रण किया गया है।
> अभिज्ञान शाकुन्तलम् का विषय-वस्तु राजा दुष्यंत और शकुन्तला का मिलन है। इसकी मूलकथा महाभारत से ली गई है लेकिन, नाटक जो प्रणय दृश्य है, उसमें मौलिकता है । कालिदास ने इस नाटक में मानवीय भावनाओं का अलौकिक चित्रण किया है। इसमें समाज के शीर्ष से उपेक्षित सभी वर्ग की सामाजिक दशा की जानकारी मिलती है ।