Type Here to Get Search Results !

Bihar board Class 6 Atit se Vartman Chapter 11 सुदूर प्रदेशों से सम्पर्क Solutions

Hello Students, Are You looking for Bihar Board Class 6 History Atit Se Vartman Bhag 1 Book Solutions ? If yes then you are at the right place. In this article, we will share BSEB Board अतीत से वर्तमान कक्षा 6 Solution Chapter 11 सुदूर प्रदेशों से सम्पर्क Pdf, These solutions are solved subject experts from the latest edition books.

Bihar Board Class 6 Atit Se Vartman Chapter 11 Sudur Pradesho Se Sampark Questions and Answers

अभ्यास : पाठ्यपुस्तक के प्रश्न एवं उत्तर
■ आइए याद करें :
I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न :
 
1. प्रसिद्ध यूनानी शासक कौन था ?
(क) कनिष्क
(ख) पुष्यमित्र शुंग
(ग) मिनान्डर
(घ) चन्द्रगुप्त

2. कनिष्क की राजधानी कहाँ थी ?
(क) काबुल 
(ख) पेशावर
(ग) अमृतसर 
(घ) यारकंद

3. शुंग वंश का संस्थापक कौन था ?
(क) पुष्यमित्र
(ख) अग्निमित्र
(ग) वृहद्रथ
(घ) यशोवर्मन
उत्तर -1. (ग), 2. (ख), 3. (क) ।

II. खाली स्थान को भरें :
 
1. मौर्यवंश के बाद…..मगध पर शासन किया ।
2. इण्डो-ग्रीक राजा भारत में….से आये ।
3. सुदर्शन झील की मरम्मत….ने कराई ।
4…..के सबसे प्रसिद्ध राजा कनिष्क थे।
5. कनिष्क ने….धर्म को राजकीय संरक्षण प्रदान किया।
उत्तर – 1. शुंग वंश, 2. बैक्ट्रिया, 3. रूद्रदामन, 4. कुषाण वंश, 5.बौद्ध

III. सुमेलित करें :
 
महायान - शक
मीनाण्डर - बौद्ध ग्रंथ
रूद्रदामन - सांची
स्तूप - इण्डो-ग्रीक
मिलिन्दपन्हो - बौद्ध धर्म
उत्तर : 
महायान - बौद्ध धर्म
मिनाण्डर - इण्डो-ग्रीक
रूद्रदामन - शक
स्तूप - सांची
मिलिन्दपान्हो - बौद्ध ग्रंथ

■ आइए चर्चा करें :
 
प्रश्न 1. मथुरा शैली एवं गांधार शैली के मूर्तिकला में समानता एवं असमानता क्या है ?
उत्तर – मथुरा शैली एवं गांधार शैली दोनों की मूर्तियाँ पत्थर की बनी हैं। मथुरा शैली में बलुआ पत्थर का, जबकि गान्धार शैली में स्लेटी पत्थर का प्रयोग हुआ । मथुरा शैली में बुद्ध और महावीर की मूर्तियों को दिखाने का प्रयास किया गया, जबकि गांधार शैली में बौद्ध मूर्तियों में बुद्ध का मुख यूनानी देवता अपोलो और वेशभूषा रोमन देवता टोगा से मिलता-जुलता दिखाया गया है। मथुरा शैली का विकास मथुरा (उत्तर प्रदेश) में, जबकि गांधार शैली का विकास भारत के उत्तर पश्चिम भाग में हुआ।

प्रश्न 2. विदेशों में बौद्ध धर्म के प्रसार में किन लोगों का योगदान था ?
उत्तर – विदेशी आक्रमणकारियों, जैसे यूनानी, शक, कुषाण, देशी राजाओं तथा व्यापारियों का ।

प्रश्न 3. भारत पर यूनानी सम्पर्क का क्या प्रभाव पड़ा ?
उत्तर– यूनानी सम्पर्क के फलस्वरूप भारतीयों को उनसे चिकित्सा, युद्ध करना, ज्योतिष विज्ञान, सिक्के बनाने की कला और मूर्तिकला का ज्ञान हुआ।

■ आइए करके देखें :
 
प्रश्न 4. बौद्ध धर्म से संबंधित पुस्तकों की सूची बनायें।
उत्तर – बौद्ध धर्म से सम्बद्ध पुस्तकों की सूची :
1. मिलिन्दपान्हो, 2. दिव्यावदान, 3. विनयपिटक, 4. सूत्रपिटक, 5. अभिधम्मपिटक, 6. जातक, 7. ललितविस्तर, आदि ।

प्रश्न 5. पुस्तक में दिये गये मूर्तिकला के चित्र देखकर यह बतायें कि वर्तमान समय में बनाये जाने वाले मूर्ति में क्या अन्तर देखते हैं ?
उत्तर- संकेत : छात्र स्वयं उत्तर दें ।

Top Post Ad

Below Post Ad

ads