Bihar Board Class 7 Hindi Kisalya Solutions Chapter 19 आर्यभट Questions and Answers
Bihar Board Class 7 Hindi Solutions Chapter 19 आर्यभट
प्रश्न और अभ्यास : प्रश्नोत्तर
पाठ से :
प्रश्न 1. निम्नलिखित वाक्यों में सही के सामने सही (✓) तथा गलत के सामने गलत (x) का निशान लगाइए ।
(i) आर्यभट एक प्रसिद्ध किसान थे ।
(ii) वे पाटलिपुत्र के रहने वाले थे ।
(ii) आर्यभट भारत के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने कहा था कि पृथ्वी अपनी धुरी पर चक्कर लगाती है।
(iv) चाँद के प्रकट होने तथा पूरा गायब होने के मध्य एक निश्चित अवधि होती है।
उत्तर : (i) गलत, (ii) गलत, (iii) सही, (iv) सही ।
आर्यभट ने कौन-कौन-सी खोजें कीं?
उत्तर - आर्यभट महान गणितज्ञ एवं ज्योतिषशास्त्री थे । इन्होंने कहा कि पृथ्वी अपनी धूरी पर पूरब से पश्चिम की ओर घूमती है । तारामंडल स्थिर रहता है। पृथ्वी एवं चन्द्रमा की परछाईं पड़ने पर ग्रहण लगता है । चन्द्रमा सूर्य के प्रकाश से चमकता है, वह स्वयं नहीं चमकता है। सूर्य, चाँद तथा
नक्षत्र जिस मार्ग से चलते हैं, उसे 'रविमार्ग' कहते हैं। इन्होंने ही सर्वप्रथम शून्य की उपयोगिता प्रमाणित की । रेखागणित, बीजगणित तथा अंकगणित से संबद्ध कई विषयों की खोज की। इस प्रकार इन्होंने अपनी खोज के माध्यम से अनेक भ्रांतियाँ दूर कीं ।
Aryabhata Questions and Answers प्रश्न 3.
अन्यविश्वास से आप क्या समझते हैं?
उत्तर - वैज्ञानिक तथ्यों से परे लोकमान्यता आधारित तथ्य को अंधविश्वास कहते हैं । जैसे—आर्यभट की खोज से पहले ऐसी मान्यता थी कि सूर्य चलता है, पृथ्वी स्थिर है। धर्मग्रंथ भी पृथ्वी को स्थिर मानते थे। इस प्रकार सूर्यग्रहण तथा चन्द्रग्रहण के संबंध में मान्यता थी कि सूर्य और चाँद को राहु ग्रस लेता है लेकिन इस अंधविश्वास को आर्यभट ने यह कहकर दूर किया कि सूर्य और पृथ्वी के बीच चन्द्रमा आता है तो सूर्यग्रहण और
सूर्य और चन्द्रमा के बीच पृथ्वी आती है तो चन्द्रग्रहण होता है।
प्रश्न 4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए:
(i) आर्यभट का सूर्यग्रहण एवं चंद्रग्रहण के विषय में क्या मानना था ?
(ii) 'आर्यभटीय' किन विषयों पर लिखा गया ग्रंथ है ?
(iii) रवि-मार्ग किसे कहते हैं?
(iv) आर्यभट ने जब 'आर्यभटीयम्' की रचना की, उस समय उनकी उम्र कितनी थी ?
उत्तर : (i) आर्यभट का सूर्यग्रहण एवं चंद्रग्रहण के विषय में मानना था कि जब चन्द्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है तब सूर्यग्रहण होता है और जब पृथ्वी की छाया चन्द्रमा पर पड़ती है तब चन्द्रग्रहण होता है।
(ii) ‘आर्यभटीय’ ग्रह-नक्षत्रों के विषय में लिखा गया ग्रंथ है।
(iii) सूर्य, चन्द्र तथा नक्षत्र जिन मार्गों से यात्रा करते हैं, उसे रविमार्ग कहते हैं ।
(iv) 'आर्यभटीय' की रचना तेईस वर्ष की उम्र में आर्यभट ने की ।
व्याकरण :
(क) विज्ञान + इक = वैज्ञानिक । इसी तरह 'इक' प्रत्यय
अन्य कुछ शब्दों का निर्माण कीजिए ।
उत्तर : समाज + इक = सामाजिक
व्यवहार + इक = व्यावहारिक
भाषा + इक = भाषिक
तर्क + इक = तार्किक
अर्थ + इक = आर्थिक
धर्म + इक = धार्मिक
शब्द + इक = शाब्दिक
(ख) निम्न शब्दों से वाक्य बनाइए :
उपग्रह, उद्योग, भौगोलिक, नैतिक, पृथ्वी
उत्तर :
उपग्रह - भारत के कृत्रिम उपग्रह का नाम आर्यभट है ।
उद्योग - देश के विकास में उद्योग का सक्रिय सहयोग होता है।
भौगोलिक -भौगोलिक दृष्टि से भारत एशिया के दक्षिण भाग में स्थित है।
नैतिक - नैतिक दृष्टि से चोरी करना अपराध है।
पृथ्वी - पृथ्वी अपनी धुरी पर चक्कर लगाती है ।
(ग) निम्नलिखित शब्दों को 'अ' 'आ' के उच्चारण में अंतर पर ध्यान देते हुए बोलिए ।
अनुभव, आंकाश, आकार, आधुनिक, अपितु, अनुपम, आर्यभट, अनुसंधान
उत्तर :
'अ' ध्वनि — 'आ' ध्वनि
अनुभव - आकाश
अनेक - आकार
अपितु - आधुनिक
अनुपम - आर्यभट
अनुसंधान
गतिविधि :
प्रश्न 1. संध्या के समय आकाश में सूर्य को देखते हुए सूर्यास्त का वर्णन कीजिए |
उत्तर - संध्या समय सूर्य लाल गोला-सा दिखाई देता है। सूर्य की लाल किरणें पड़ने से पेड़-पौधे भी लाल दिखाई देते हैं। सूर्य पंख कटे गीध के समान प्रतीत होता है। पक्षीगण कोलाहल करते अपने घर वापस आते हैं । प्रकृति में अद्भुत शांति छाने लगती है।
प्रश्न 2. कुछ धर्मग्रंथों का मानना है कि पृथ्वी स्थिर एवं सूर्य सहित बाकी ग्रह उसके चारों ओर घूमते हैं, जबकि वैज्ञानिकों का मानना है कि सूर्य स्थिर है एवं पृथ्वी सहित बाकी ग्रह उसके चारों ओर घूमते हैं । इन दोनों बातों में से आप किसे सही मानते हैं और क्यों ?
उत्तर - मेरे विचार से वैज्ञानिकों के मत सही हैं । धर्मग्रंथ के मत गलत हैं। क्योंकि विज्ञान तथ्य पर आधारित होता है जबकि धर्म परम्परा अथवा अंधविश्वास पर ।
प्रश्न 3. आर्यभट ने कई जटिल सवालों का हल खोजा । क्या आप बता सकते हैं कि पानी को उबालने पर वह नीचे नहीं गिरता लेकिन दूध उफान लेकर नीचे गिर जाता है, क्यों ?
संकेत: छात्र स्वयं करें ।