Bihar Board Solutions for Class 6 Science Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक is part of BSEB Solutions for Class 6 Science. Here we have given Bihar Board Solutions for Class 6 Science Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक
BIHAR BOARD CLASS 6 VIGYAN ADHAYA 3 तंतु से वस्त्र तक
BSEB Bihar Board Class 6 SCIENCE Book Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक
अभ्यास के प्रश्न और उनके उत्तर
Tantu se Vastra Tak Question Answer प्रश्न 1.
निम्नलिखित तन्तुओं को प्राकृतिक तथा मानव निर्मित में वर्गीकृत कीजिए ।
नायलॉन, ऊन, रूई, रेशम, पॉलिस्टर, पटसन ।
उत्तर :
प्राकृतिक तन्तु– ऊन, रूई,रेशम, पटसन
मानव निर्मित तंतु– नायलॉन, पॉलिस्टर
Bihar Board Class 6 Science Book Solutions प्रश्न 2.
नीचे दिए गए कथन 'सत्य' हैं अथवा 'असत्य' उल्लेख कीजिए :
(क) तन्तुओं से धागा बनता है।
(ख) कताई वस्त्र निर्माण की एक प्रक्रिया है।
(ग) जूट नारियल का बाहरी आवरण होता है।
(घ) रूई से बिनौले (बीज) हटाने की प्रक्रिया को ओटना कहते हैं।
(ङ) धागों की बुनाई से वस्त्र का एक टुकड़ा बनता है।
(च) रेशम-तंतु किसी पादप के तने से प्राप्त होता है।
(छ) पॉलिस्टर एक प्राकृतिक तंतु है ।
उत्तर - (क) सत्य, (ख) असत्य, (ग) असत्य, (घ) सत्य, (ङ) सत्य,(च) असत्य, (छ) असत्य ।
Bihar Board Class 6 Science Solutions in Hindi प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(क)...और…से पादप तंतु प्राप्त किए जाते हैं।
(ख)...और…जन्तु से मिलने वाले तंतु हैं ।
उत्तर : (क) रूई, जूट; (ख) रेशम, ऊन
Bihar Board Class 6 Science Chapter 3 प्रश्न 4.
सही विकल्प को चुनिए :
(क) वैसे वस्त्र के तन्तु जो पौधों एवं जंतुओं से प्राप्त होते हैं, कहलाते हैं :
(i) प्राकृतिक तन्तु
(ii) मानव निर्मित तन्तु
(iii) प्राकृतिक एवं मानव निर्मित तन्तु
(iv) इनमें से कोई नहीं
(ख) मानव निर्मित तन्तु :
(i) पॉलिस्टर
(ii) नायलॉन
(iii) एक्रिलिक
(iv) उपर्युक्त सभी
(ग) बिहार के निम्न जिले में जूट अधिक उगाया जाता है :
(i) कटिहार
(ii) मधेपुरा
(iii) सहरसा
(iv) उपर्युक्त सभी
(घ) रेशों से धागा बनाने की प्रक्रिया कहलाती हैं :
(i) कताई
(ii) बुनाई
(iii) धुनाई
(iv) रंगाई
(ङ) धागे से वस्त्र बनाने की विधियाँ हैं :
(i) बुनाई
(ii) बँधाई
(iii) बुनाई एवं बँधाई
(iv) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (क) (i), (ख) (iv), (ग) → (iv), (घ) (i), (ङ) →(iii)।
Science Book Bihar Class 6 Solution प्रश्न 5.
रूई तथा जूट (पटसन) पादप के किन भागों से प्राप्त होते हैं?
उत्तर – रूई पादप के फल से तथा जूट (पटसन) पादप के तने से प्राप्त होते हैं।
Bseb Class 6 Science Prasn Uttar प्रश्न 6.
नारियल तंतु से बनने वाली दो वस्तुओं के नाम लिखिए ।
उत्तर - नारयिल तंतु से बनने वाली दो वस्तुओं के नाम हैं: (i) रस्सी तथा (ii) चटाई।
प्रश्न 7. तंतुओं से धागा निर्मित करने की प्रक्रिया स्पष्ट कीजिए।
उत्तर - रेशों अथवा तंतुओं से धागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं। इस प्रक्रिया में रूई के एक पुंज से रेशों को खींचकर ऐंठते हैं। ऐसा करने से रेशे पास-पास आ जाते हैं और धागा बन जाता है।
प्रस्तावित परियोजना एवं क्रियाकलाप
1. किसी निकटवर्ती हथकरघा अथवा बिजली करघा इकाई का भ्रमण कीजिए तथा जंतुओं की बुनाई अथवा बधाई का अवलोकन कीजिए
उत्तर - छात्र स्वयं करें
2. पता लगाइए कि क्या आपके क्षेत्र में कहीं तंतु प्राप्त करने के लिए कोई फसल उगाई जाती है? यदि हां तो इसका उपयोग किस लिए किया जाता है?
उत्तर - छात्र स्वयं करें
3. भारत रूई तथा सूती वस्त्रों का प्रमुख उत्पादक रहा है भारत बहुत से अन्य देशों को सूती वस्त्रों तथा वस्तुओं की आपूर्ति करता है पता लगाइए कि यह हमारी सहायता किस प्रकार करता है?
उत्तर - छात्र स्वयं करें