Type Here to Get Search Results !

Bihar Board Class 6 Hindi Kisalya Solutions Chapter 10 भीष्म की प्रतिज्ञा

Bihar Board Class 6 Hindi Kisalya Solutions Chapter 10 भीष्म की प्रतिज्ञा Text Book Questions and Answers and Summary

Bihar Board Class 6 Hindi Solutions Chapter 10 भीष्म की प्रतिज्ञा

हिन्दी किसलय भाग 1
10. भीष्म की प्रतिज्ञा
-वंशीधर श्रीवास्तव

प्रश्न और अभ्यास : प्रश्नोत्तर
पाठ से :

भीष्म की प्रतिज्ञा Question Answer प्रश्न 1. 
शान्तनु कहाँ के महाराजा थे ?
उत्तर – शान्तनु हस्तिनापुर के महाराजा थे।

Bihar Board Class 6 Hindi Book Solutions प्रश्न 2. 
निषादराज ने राजा से अपनी कन्या के विवाह के लिए क्या शर्त रखी ?
उत्तर - निषादराज ने राजा से अपनी कन्या के विवाह के लिए सत्यवती की संतान को राजगद्दी का अधिकारी होने की शर्त रखी।

Bihar Board Class 6 Hindi Chapter 10 Solutions प्रश्न 3. 
राजा को निषादराज की शर्त मानने में क्या कठिनाई थी ?
उत्तर - राजा को निषादराज की शर्त मानने में देवव्रत को युवराज पद से वंचित करने की कठिनाई थी । देवव्रत वीरों में श्रेष्ठ, अस्त्र-विद्या में पारंगत तथा प्रजाप्रिय थे। ऐसे देव-तुल्य पुत्र के साथ ऐसा अन्याय करना राजा के लिए असंभव था ।

Bseb Class 6 Hindi Solution प्रश्न 4. 
देवव्रत ने हस्तिनापुर की गद्दी पर नहीं बैठने की प्रतिज्ञा क्यों की ?
उत्तर – देवव्रत ने हस्तिनापुर की गद्दी पर नहीं बैठने की प्रतिज्ञा पिता की प्रसन्नता के लिए की । यदि वह ऐसा नहीं करते तो राजा सत्यवती को पाने से वंचित रह जाते। उनकी पितृभक्ति पर प्रश्नचिह्न लग जाता। इसीलिए उन्होंने ऐसी प्रतिज्ञा की ।

किसलय हिन्दी Class 6 Solutions प्रश्न 5.
देवव्रत का नाम भीष्म क्यों पड़ा ?
उत्तर – देवव्रत का नाम भीष्म इसलिए पड़ा क्योंकि उन्होंने पिता की खुशी के लिए आजीवन ब्रह्मचारी (अविवाहित) रहने की प्रतिज्ञा की थी । ऐसी कठिन प्रतिज्ञा करने वाला न अब तक हुआ था और न होगा। इसी भीषण प्रतिज्ञा के कारण उनका नाम भीष्म पड़ा।

Bihar Board Class 6 भीष्म की प्रतिज्ञा प्रश्न 6. 
देवव्रत ने दाशराज की शर्त्त क्यों मान ली ? सही कथन के आगे सही (✓) का निशान लगाइए ।
(क) वह राजा नहीं होना चाहते थे ।
(ख) उन्हें निषादराज को प्रसन्न करना था।
(ग) वह ब्रह्मचारी बनकर यश कमाना चाहते थे ।
(घ) वह अपने पिता को सुखी देखना चाहते थे ।
उत्तर – (घ) ।

प्रश्न 7. मिलान करें:
स्तम्भ 'क '  स्तम्भ 'ख'
शान्तनु – निषादों के राजा
भीष्म – दाशराज की पुत्री
दाशराज – हस्तिनापुर के सम्राट
सत्यवती – हस्तिनापुर के युवराज
उत्तर :
शान्तनु – हस्तिनापुर के सम्राट
भीष्म – हस्तिनापुर के युवराज
दाशराज – निषादों के राजा
सत्यवती – दाशराज की पुत्री

पाठ से आगे :
Kislaya Hindi Book Class 6 Solutions प्रश्न 1. 
अगर आप भीष्म की जगह होते तो क्या करते ?
उत्तर - अगर मैं भीष्म की जगह होता तो वैसा ही करता जैसा भीष्म ने किया, क्योंकि पुत्र का कर्तव्य पिता को प्रसन्न रखना होता है। शास्त्र ने भी 'पितृदेवो भव' की बात कहकर इस बात की पुष्टि की है।

Kislaya Class 6 Solutions प्रश्न 2. 
इस एकांकी का कौन-सा पात्र आपको अच्छा लगा और क्यों ?
उत्तर – इस एकांकी का पात्र देवव्रत हमें अच्छा लगा, क्योंकि उन्होंने पिता की प्रसन्नता के लिए अपने सुख का त्याग कर दिया और आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लिया। ऐसा त्याग कोई युग पुरुष ही कर पाता है। इसलिए भीष्म ही अच्छा लगा ।

किसलय भीष्म की प्रतिज्ञा Class 6 chapter 10 प्रश्न 3. 
हस्तिनापुर को वर्तमान में क्या कहा जाता है ?
उत्तर– हस्तिनापुर को वर्तमान में दिल्ली कहा जाता है।

भीष्म की प्रतिज्ञा कक्षा 6 प्रश्न उत्तर प्रश्न 4. 
दाशराज की शर्त उचित थी तो क्यों ? अथवा अनुचित थी तो क्यों ?
उत्तर – दाराशज की शर्त उचित थी, क्योंकि कोई भी बाप अपनी पुत्री को उसके हाथ नहीं सौंपता, जहाँ असुरक्षा की संभावना बनी रहती है। सम्राट् शान्तनु बूढ़ा हो चुके थे। हस्तिनापुर का युवराज महान शक्तिशाली, सर्वगुण सम्पन्न देवव्रत थे। ऐसी स्थिति में सत्यवती के पुत्र को राजगद्दी का अधिकारी होना असंभव था। इसीलिए दाशराज ने राजा के समक्ष ऐसी शर्त रखी।

व्याकरण :
प्रश्न 1. वाक्य प्रयोग द्वारा अंतर बताएँ ।
(क) कुल - दशरथ को रघुकुल भूषण कहा गया है ।
कूल - गंगा के कूल पर अनेक नगर बसे हुए हैं।

(ख) सौभाग्य -  मेरा सौभाग्य है कि आप इस आयोजन में शामिल हो गए ।
दुर्भाग्य - दुर्भाग्य अकेले नहीं आता।
 
(ग) अस्त्र - भीष्म अस्त्र विद्या में पारंगत थे ।
शस्त्र - आज अनेक प्रकार के शस्त्रों का निर्माण गया है
 
(घ) पुरी - इसी पुरी में मेरा निवास है
पूरी - राम ने पूरी किताब याद कर ली।
 
(ङ) सेवा - अपाहिजों की सेवा अवश्य करनी चाहिए ।
शुश्रूषा - नौकर की शुश्रूषा से मालिक दंग हो जाता है ।

प्रश्न 2. निवास स्थान में योजक चिह्न (-) लगे हुए हैं। इस तरह
के अन्य उदाहरण पाठ से चुनकर लिखें ।
उत्तर - स्नेह-सूत्र, नारी - रत्न, अस्त्र-विद्या, सेवा - हेतु, देवता-तुल्य, साफ-साफ आदि ।

प्रश्न 3. उदाहरण के अनुसार लिखें:
महाराज युवराज निषादराज दाशराज
सत्यवती रूपवती गुणवती धर्मवती
हस्तिनापुर जनकपुर फतेहपुर कुसुमपुर
द्वारपाल लेखापाल रोकड़पाल भंडारपाल
रामचन्द्र कृष्णचन्द्र हरिश्चन्द्र हेमचन्द्र
राजरानी नौकरानी पटरानी महारानी
इंद्रपुरी धर्मपुरी जगन्नाथपुरी देवपुरी

कुछ करने को :
प्रश्न 1. इस एकांकी का अभिनय बाल सभा में कीजिए ।
संकेत: छात्र स्वयं करें ।
प्रश्न 2. महाभारत के कुछ महारथियों का नाम पता कीजिए ।
उत्तर – भीम, अर्जुन, द्रोणाचार्य, भीष्मपितामह, कर्ण, दुर्योधन, दुश्शासन आदि ।

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर
1. 'भीष्म की प्रतिज्ञा' पाठ के एकांकीकार हैं :
(क) वंशीधर श्रीवास्तव
(ख) रघुवीर सहाय
(ग) महात्मा गाँधी
(घ) नीलिमा सिन्हा

2. सत्यवती कौन थी ?
(क) गन्धर्व-कन्या
(ख) दाशराज की पुत्री
(ग) यक्ष-कन्या
(घ) देवकन्या

3. देवव्रत के पिता का नाम था :
(क) व्यास
(ख) सुखदेव
(ग) शान्तनु
(घ) कृपाचार्य

4. शान्तनु कहाँ के सम्राट थे ?
(क) मगध
(ख) मालव
(ग) कलिंग
(घ) हस्तिनापुर

5. ब्रह्मचर्य रहने की प्रतिज्ञा की :
(क) देवव्रत
(ख) शान्तनु
(ग) दाशराज
(घ) निषादराज

6. 'भीष्म की प्रतिज्ञा' है:
(क) निबंध
(ख) कहानी
(ग) एकांकी
(घ) कोई नहीं

7. 'भीष्म' किसका नाम पड़ा ?
(क) धृतराष्ट्र का
(ख) पाण्डु का
(ग) शान्तनु का
(घ) देवव्रत का

8. देवव्रत ने आजीवन ब्रह्मचर्य रहने की प्रतिज्ञा की :
(क) पिता की प्रसन्नता के लिए 
(ख) पिता को दुखी करने के लिए
(ग) पिता को धोखा देने के लिए 
(घ) राजगद्दी हथियाने के लिए

9. प्रस्तुत एकांकी में कुल पात्र है  :
(क) 3
(ख) 4
(ग) 6
(घ) 8

10. सत्यवती क्या थी ?
(क) रूपवती
(ख) कुरूप
(ग) कुलटा
(घ) अंधी
उत्तर : 1. (क), 2. (ख), 3. (ग), 4. (घ), 5. (क), 6. (ग), 7. (घ),8. (क), 9. (ख), 10. (क) ।

Top Post Ad

Below Post Ad

ads