Bihar Board Class 5 Paryavaran or Hum Solutions Chapter 3 बीजों का बिखरना
पर्यावरण और हम : भाग—3
बीजों का बिखरना
बताइए
बीजों का बिखरना question answer प्रश्न 1.
आपने भी अपने आस-पास, दीवारों पर या ऐसे अन्य पर पेड-पौधों को उगे हए देखा होगा। आपने इस तरह से किन-
आपने भी अपने आस-पास, दीवारों पर या ऐसे अन्य पर पेड-पौधों को उगे हए देखा होगा। आपने इस तरह से किन-
किन स्थानों पर कौन-कौन से पौधों को उगे देखा है ?
उत्तर :
स्थान पौधे का नाम
1. छत के कोने पर नीम
2. घर की दीवार पर बरगद
3. पुराने दीवार पर गूलर
Bihar Board Class 5 paryavaran or hum Solution प्रश्न 2.
पौधा वहाँ कैसे उगा होगा? अपने साथियों के साथ चर्चा कीजिए।
पौधा वहाँ कैसे उगा होगा? अपने साथियों के साथ चर्चा कीजिए।
उत्तर - जब किसी पेड़-पौधे का बीज किसी भी तरह से कहीं पहुँच जाता हैं तो वही वह अपने ज़न्म लेने की अनुकूल परिस्थितियाँ ढूँढने लगता है। अगर बीज को मिट्टी, पानी, ताप, हवा समुचित मात्रा में मिलते हैं, तो वह अनुकूल मौसम में अंकृरित होकर बढने लगता है यानी वृद्धि करने लगता है। इस प्रकार से पौधे छत के कोने, घर की दीवार या पुराने दीवारों पर उग आते है ।
बताइए:
bijo ka bhikharna class 5 question answer प्रश्न 1.
आपको क्या लगता है, अगर किसी पौधे के सभी बीज उसी के नीचे गिर जाएँ तो क्या होगा ?
उत्तर- यदि किसी पौधे के सभी बीज़ उसी के नीचे गिर जाएँ तो कोई जरूरी नहीं कि सभी बीज उग जाएँगे और वृद्धि करेंगे। बीजों को उगाने व वृद्धि करने के लिए उन्हें पुर्याप्त स्थान, प्रकाश, हवा, पानी, मिट्टी आदि की जरूरत होती है जो पौधे के नीचे पर्याप्त रूप से प्राप्त नहीं हो पाते हैं। यही कारण है कि सभी बीज उग नहीं पाते और न वृद्धि कर पाते है।
paryavran or hum book class 5 solutions प्रश्न 1.
आप भी अपने आस-पास जाकर ऐसे पौधों की खोज
कीजिए और उनके नाम लिखिए, जिनके बीज फलों के सूखकर फटने से बिखर जाते
उत्तर- कुछ पौधों के नाम निम्नांकित है ज़िनके बीज फलों के
सूखकर फटने से बिखर जाते हैं :
अंडी के बीज, सरसों के
बीज, मूँग के बीज, उड़द के बीज, कपास के बीज, हरसिंगार या गुलमेंहदी के बीज आदि।
बीजों का बिखरना class 5 question answer प्रश्न 2.
क्या कोई ऐसा भी पौधा मिला है जिसके सुखे फल आपके हाथ में सटते ही फट जाते हैं और उनके बीज बिखर जाते हैं?
उत्तर- हॉँ, मूँग, उड़द तथा अंडी के पौधे हैं जिनके सूखे फल हाथ से सटते ही फट जाते हैं और उनके बीज बिखर जाते हैं।
paryavaran or hum class 5 solutions प्रश्न 1.
कपास के बीज के चित्रों को देखिये और वताइये, क्या
आपने ऐसी संरचना वाले किसी पौथे के बीज को हवा में उड़कर एक स्थान से द्रसरे स्थान तक जाते देखा है। उनके
नामं लिखिए।
उत्तर -ऐसी संरचना वाले नाम है-अकवन या पलास।
bihar board class 5 paryvaran or hum book solution chapter 3 प्रश्न.2.
अपने आस- पास पानी के पौधे किस प्रकार उगते हैं ? उनके बारे में लिखिए।
उत्तर- अपने आस-पास पानी के कुछ पौधे तो स्वतः उग आते हैं लेकिन कुछ पौधों के बीज डाला भी जाता है । स्वतः उगने वाले कुछ पौधों के फल पानी में तैरकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँच जाते है । ऐसे फल हल्के एवं पानी में तैरनेवाले होते हैं। कमल एवं कुमुदिनी के पौधे के फल पानी में बहते हुए ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचते हैं। फल के सड़ -गल जाने से बीज बिखर जाते हैं तथा स्वतः उग आते हैं।
कुछ अन्य पौधों के नाम निम्नांकित है जो पानी में उगते हैं :
पौधे का नाम बीज ड्रबता है या नहीं
1. पानीफल (सिंघाड़ा) नहीं
2. जलकुंभी नहीं
3. कर्मी नहीं
Bihar board class 5 paryavarn or hum प्रश्न 1.
ऐसे बीजों की सूची बनाइए जो जानवरों के शरीर में
चिपक कर बिखरते हैं।
उत्तर-ऐसे बीजों की सूची हैं-गोखरु या लापटा का बीज, कुछ कँटीले बीज या कुछ घास के बीज इत्यादि।