Type Here to Get Search Results !

Bihar Board Class 8 hamri Duniya Bhugol Solutions Chapter 7 भौगोलिक आँकड़ों का प्रस्तुतिकरण

Bihar Board Class 8 Hamri Duniya Geography Chapter 7 भौगोलिक आँकड़ों का प्रस्तुतिकरण

BSEB Bihar Board Class 8 Hamri Duniya  Social Science Book Solutions Bhaugolik Ankro Ka Prastutikaran


अभ्यास-प्रश्न


I. बहुवैकल्पिक प्रश्न

सही विकल्प को चुनें। 

1. किस आरेख का दूसरा नाम चक्र आरेख है ?

(क) रेखीय ग्राफ

(ख) वृत्त आरेख

(ग) दंड आरेख

(घ) इनमें से कोई नहीं


2. आरेखों का चयन किस बात पर निर्भर करता है ?

(क) आँकड़ों की प्रकृति पर

(ख) आँकड़ों के गणितीय स्वरूप पर

(ग) आँकड़ों की लम्बाई पर 

(घ) उपर्युक्त सभी


3. वक्र रेखा द्वारा दिखाया गया आरेख कहलाता है

(क) वक्र आरेख

(ख) दंड आरेख

(ग) रेखीय आरेख

(घ) उपर्युक्त सभी


4. X-Y अक्ष के अंतर्गत Y अक्ष पर किस प्रकार के आँकड़ों को दिखाया जाता है ?

(क) स्वतंत्र आँकड़ा

(ख) निर्भर करने वाला आँकड़ा

(ग) इनमें से कोई भी

(घ) सभी गलत हैं


5. एक वृत्त का कुल मान कितना होता है ?

(क) 90°

(ख) 180°

(ग) 360°

(घ) 0°

उत्तर – 1. (ख), 2. (क), 3. (ग), 4. (ख), 5. (ग)।


II. खाली जगहों को उपयुक्त शब्दों से भरें


1. आरेख बनाने के पहले उपयुक्त__का चयन करते हैं ।

2. दंड आरेख के आँकड़ों को__द्वारा दिखाया जाता है।

3. 'Y' अक्ष पर मापनी__से आरम्भ किया जाता है।

4. सभी दंडों को एक ही__पर बनाया जाता है।

5. आँकड़े__प्रकार के होते हैं ।

उत्तर – 1. शीर्षक, 2. दंडों या आयतों के, 3. शून्य, 4. आधार रेखा, 5. तीन ।


III. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें (अधिकतम 50 शब्दों में ) -

Bihar Board Class 8 Hamari Duniya Solution Q.1. 

आँकड़ों का प्रस्तुतीकरण से क्या समझते हैं ?

उत्तर – प्राप्त सूचनाओं व जानकारी का अंकों के रूप में परिवर्तन आँकड़ा कहलाता है। जब इन आँकड़ों को तालिका व चित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया जाता है तब उसे आँकड़ों का प्रस्तुतीकरण कहा जाता है। आँकड़ों के आधार पर आरेखों का चयन कर ही आँकड़ों का सही प्रस्तुतीकरण किया जा सकता है।


Class 8 Hamari Duniya Chapter 7 Question Answer Q.2. 

रैखिक आरेख किसे कहा जाता है ?

उत्तर—जिस आरेख में आँकड़ों को एक रेखा द्वारा दिखाया जाता है, रैखिक आरेख कहा जाता है । इसके द्वारा भौगोलिक तत्वों यथा-वर्षा, तापमान, आर्द्रता, जनसंख्या वृद्धि, जन्मदर, मृत्युदर, उत्पादन इत्यादि को आसानी से

प्रदर्शित किया जा सकता है।


Bhaugolik Ankro Ka Prastutikaran Solutions Q.3. 

वृत्त आरेख क्या है ?

उत्तर- जब आँकड़ों के समूह के विभिन्न इकाइयों के हिस्से को प्रदर्शित करना हो तो इसके इसलिए वृत्त आरेख का उपयोग किया जाता है। इसमें वृत्त समस्त मात्राओं के योग का परिचायक होता है तथा वृत्त को डिग्री के आधार पर विभिन्न खंडों में बाँटकर प्रभावित मात्राओं को प्रतिशत में दिखाया जाता है, तब ऐसे चित्रण को वृत्त आरेख कहते हैं।

Top Post Ad

Below Post Ad

ads